Search
Close this search box.

पुलवामा के शहीदों को पेंड्रा में श्रद्धांजलि, भाजपा मंडल ने आयोजित की सभा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पुलवामा के शहीदों को पेंड्रा में श्रद्धांजलि, भाजपा मंडल ने आयोजित की सभा
पेंड्रा। भारतीय जनता पार्टी मंडल पेंड्रा द्वारा दुर्गा चौक, पेंड्रा में पुलवामा आतंकी हमला के शहीदों की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम मंडल अध्यक्ष रमेश तिवारी के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
सभा को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष ने वर्ष 2019 में हुए पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के वीर जवानों के अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान को नमन किया। उन्होंने कहा कि देश उनके त्याग और समर्पण को कभी नहीं भूल सकता तथा उनका बलिदान सदैव राष्ट्र को प्रेरित करता रहेगा।
कार्यक्रम के अंत में सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर मंडल प्रभारी डॉ. प्रवीण राय, ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री सौरभ साहू, मंडल मंत्री विमल मिश्रा, पूर्व मंडल अध्यक्ष भूधर सोनी, पवन त्रिपाठी, वेद राम कोल, अजय राय, महेश मिश्रा, डॉ. दिलीप राय, सुरेश मिश्रा, जनार्दन श्रीवास, प्रकाश काछी, नरेंद्र राठौर, अनुपम पांडे, शशांक गुप्ता, रितेश गुप्ता, विशाल साहू, हेमंत वाघे, सुयश जैन, आकाश ताम्रकार, राजेश यादव, सुरेश गुप्ता सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Ritesh Gupta
Author: Ritesh Gupta

Professional JournalisT

और पढ़ें

मरवाही! जंगल नहीं, सिस्टम बिक रहा! वन रक्षक से रेंजर तक तस्करी–वसूली का संगठित सिंडिकेट, सरकारी गाड़ी में चलता रहा जंगल लूट का खेल; रेंजर मुकेश साहू पर लाखों की वसूली का आरोप—ड्राइवर के खाते में पैसा ट्रांसफर होते ही पूरा सिस्टम बेनकाब__