Search
Close this search box.

उत्तम सिंह रंधावा को बड़ी जिम्मेदारी ,बने भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा कोरबा के जिला अध्यक्ष__

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा: उत्तम सिंह रंधावा बने कोरबा जिला अध्यक्ष
कोरबा/रितेश गुप्ता: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव की सहमति से भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा छत्तीसगढ़ द्वारा प्रदेश के विभिन्न जिलों के जिला अध्यक्षों की घोषणा की गई है। इसी क्रम में कोरबा जिले के निवासी उत्तम सिंह रंधावा को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा, कोरबा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। संगठन में सक्रिय रहते हुए उत्तम सिंह रंधावा इससे पूर्व भी कई महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं और संगठनात्मक कार्यों में उनकी भूमिका सराहनीय रही है।
नियुक्ति के बाद उत्तम सिंह रंधावा ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने, संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान को गति देने तथा सामाजिक समरसता को मजबूत करने हेतु वे निरंतर कार्य करेंगे।
उनकी नियुक्ति की खबर से जिले भर के भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला। भाजपा के विभिन्न पदाधिकारियों, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के कार्यकर्ताओं ने उत्तम सिंह रंधावा को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
Saket Verma
Author: Saket Verma

A professional journalist

और पढ़ें