⸻केंद्रीय बजट पर भाजपा नेता आकर्ष प्रताप सिंह की प्रतिक्रिया, कहा—यह विश्वास और विकास का बजट
गौरेला–पेंड्रा–मरवाही। भाजपा नेता आकर्ष प्रताप सिंह ने केंद्रीय बजट की सराहना करते हुए कहा कि यह बजट सभी वर्गों को प्राथमिकता देने वाला और विश्वास पर आधारित विकास का बजट है। उन्होंने इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त और दूरदर्शी नेतृत्व का बजट बताया, जो आने वाले 10 वर्षों में भारत की दिशा तय करेगा।
आकर्ष प्रताप सिंह ने कहा कि भारत को वैश्विक पटल पर अग्रणी बनाने के लिए अमेरिका और चीन जैसे प्रमुख वैश्विक क्षेत्रों पर रणनीतिक फोकस जरूरी है। केंद्रीय बजट में इस दिशा में ठोस पहल की गई है। रियल एस्टेट, चिप मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों में उत्पादन बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया है, जिससे भारत वैश्विक प्रतिस्पर्धा में और अधिक मजबूत बनेगा।
उन्होंने कहा कि यह बजट किसान, युवा, महिला, उद्योगपति और व्यवसायी सहित हर वर्ग को राहत देने वाला एक समावेशी बजट है। साथ ही यह आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक मजबूत और निर्णायक कदम है।
⸻
Author: Ritesh Gupta
Professional JournalisT







