गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले को मिला नया पुलिस अधीक्षक
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही | 03 जनवरी 2026 : छत्तीसगढ़ शासन ने प्रशासनिक आदेश जारी करते हुए 2014 बैच के भारतीय पुलिस सेवा (IPS) अधिकारी मनोज कुमार खिलारी को गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले का नया पुलिस अधीक्षक (SP) नियुक्त किया है।
वर्तमान में मनोज कुमार खिलारी छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, सकरी (बिलासपुर) में सेनानी के पद पर पदस्थ थे। शासन के आदेश के अनुसार वे तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करेंगे।
उल्लेखनीय है कि जिले के पूर्व पुलिस अधीक्षक IPS एस. आर. भगत 31 दिसंबर 2025 को सेवानिवृत्त हो गए थे। उनके सेवानिवृत्त होने के पश्चात शासन द्वारा यह नई पदस्थापना की गई है। नई नियुक्ति से जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने की उम्मीद जताई जा रही है।
Author: Ritesh Gupta
Professional JournalisT








