Search
Close this search box.

गौरेला पेंड्रा मरवाही: मनरेगा संशोधन संग्राम युवा महापंचायत की तैयारियों पर जिला युवा कांग्रेस की विशेष बैठक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मनरेगा संशोधन संग्राम युवा महापंचायत की तैयारियों पर जिला युवा कांग्रेस की विशेष बैठक
गौरेला–पेण्ड्रा–मरवाही (GPM) जिला युवा कांग्रेस द्वारा आज एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी 12 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाले मनरेगा संशोधन संग्राम युवा महा पंचायत राजधानी रायपुर की तैयारियों को लेकर व्यापक विचार–विमर्श करना रहा।
इस बैठक में विशेष रूप से युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव एवं GPM प्रभारी श्री आकाश मिश्रा जी तथा सह प्रभारी श्री रामेश्वर पुरी गोस्वामी जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। दोनों नेताओं ने कार्यक्रम की सफलता को लेकर संगठन को आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया और युवाओं की भूमिका को रेखांकित किया।
बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश सचिव श्री आकाश मिश्रा जी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा में किए जा रहे संशोधन मजदूरों, ग्रामीणों और बेरोजगार युवाओं के हितों पर सीधा प्रहार हैं। युवा कांग्रेस इन जनविरोधी नीतियों के खिलाफ लोकतांत्रिक और संगठित तरीके से संघर्ष करेगी। उन्होंने कहा कि मनरेगा संशोधन संग्राम युवा पंचायत के माध्यम से सरकार की नीतियों की सच्चाई को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
सह प्रभारी श्री रामेश्वर पुरी गोस्वामी जी ने कहा कि पंचायत स्तर पर युवाओं को जागरूक करना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। उन्होंने संगठनात्मक मजबूती, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय करने और कार्यक्रम में अधिक से अधिक युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
बैठक में मनरेगा संशोधन संग्राम युवा पंचायत की रूपरेखा, प्रचार–प्रसार, पंचायत एवं ब्लॉक स्तर पर समन्वय, मीडिया प्रबंधन तथा अनुशासनात्मक व्यवस्था जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। उपस्थित सभी युवा कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने का संकल्प लिया।
GPM जिला युवा कांग्रेस आने वाले समय में युवाओं, किसानों एवं श्रमिक वर्ग के अधिकारों की रक्षा हेतु निरंतर संघर्ष करती रहेगी।
कार्यक्रम में पूर्व जिला अध्यक्ष उत्तम वासुदेव, पूर्व विधायक डॉ के. के. ध्रुव, प्रदेश संयुक्त महामंत्री मनोज गुप्ता, वरिष्ठ कांग्रेसी गुलाब राज, वरिष्ठ कांग्रेसी अशोक शर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष विद्या राठौर, जिला अध्यक्ष इंटक इदरीस अंसारी, प्रदेश अध्यक्ष INCR शहाना बेगम, ब्लॉक अध्यक्ष पेंड्रा प्रशांत श्रीवास, ब्लॉक अध्यक्ष गौरेला बलबीर करसायल, ब्लॉक अध्यक्ष मरवाही दया वाकरे, पार्षद असलम ख़ान, हेमनाथ सर्राटी, मनोज साहू, आमिर अली, जिला अध्यक्ष युवा कांग्रेस अमन शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह, अजय पुलस्त, तारा मार्को, राजमोहन वासुदेव, जिला महासचिव रवि राय , राजकमल केशरी, सुल्तान ख़ान, राहुल तिवारी, जरीना ख़ान, कोमल केवट, लालू काशीपुरी, देवलाल मराबी, रामकुमार सांवले, विधानसभा उपाध्यक्ष यश शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष गौरेला निलेश गुर्जर, जिला सचिव परमेश्वर कश्यप, विभोर जायसवाल, संतोष पुरी, जावेद आलम, गगन कोरचे, जयलाल मराबी, भुनेश्वर पैकरा, शरद राठौर, किशन श्रीवास, शांति पोर्ते, रेखा मराबी, सचिन अग्निहोत्री, अभय केशरवानी, प्रशांत तिवारी, अनिल टांडिया, हसनैन ख़ान, निखिल साहू, सतपाल सिंह, रितेश कुमार, उलेश्वर पैकरा, ईश्वर सिंह, मान सिंह, भूषण कुमार, कृष्णा धुर्वे, किशन पड़वार सहित युवा कांग्रेस के अन्य पदाधिकारियों के साथ कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Ritesh Gupta
Author: Ritesh Gupta

Professional JournalisT

और पढ़ें

मरवाही! जंगल नहीं, सिस्टम बिक रहा! वन रक्षक से रेंजर तक तस्करी–वसूली का संगठित सिंडिकेट, सरकारी गाड़ी में चलता रहा जंगल लूट का खेल; रेंजर मुकेश साहू पर लाखों की वसूली का आरोप—ड्राइवर के खाते में पैसा ट्रांसफर होते ही पूरा सिस्टम बेनकाब__

मरवाही! जंगल नहीं, सिस्टम बिक रहा! वन रक्षक से रेंजर तक तस्करी–वसूली का संगठित सिंडिकेट, सरकारी गाड़ी में चलता रहा जंगल लूट का खेल; रेंजर मुकेश साहू पर लाखों की वसूली का आरोप—ड्राइवर के खाते में पैसा ट्रांसफर होते ही पूरा सिस्टम बेनकाब__