Search
Close this search box.

भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई कार्यकारिणी घोषित, इंजीनियर सौरभ साहू बने जिला महामंत्री__

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भाजपा ओबीसी मोर्चा की नई कार्यकारिणी घोषित, इंजीनियर सौरभ साहू बने जिला महामंत्री__
गौरेला पेंड्रा मरवाही: भारतीय जनता पार्टी जिला संगठन द्वारा ओबीसी मोर्चा की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा किए जाने के उपरांत पेंड्रा मंडल में हर्ष और उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर भाजपा पेंड्रा मंडल द्वारा नव-नियुक्त पदाधिकारियों का भव्य स्वागत एवं अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।
जारी सूची में जिला ओबीसी मोर्चा के जिला महामंत्री सहित विभिन्न पदाधिकारियों की घोषणा की गई, जिसमें संगठन ने इंजीनियर सौरभ साहू को जिला महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। यह नियुक्ति संगठन द्वारा उनके लंबे राजनीतिक अनुभव, निष्ठा एवं समर्पण को देखते हुए की गई है।
गौरतलब है कि इंजीनियर सौरभ साहू पूर्व में शासकीय इंजीनियर के पद पर कार्यरत रहे हैं। उन्होंने समाज और जनता की सेवा को प्राथमिकता देते हुए अपने शासकीय पद से त्यागपत्र देकर पुनः संगठनात्मक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का निर्णय लिया।
वे पूर्व में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, भारतीय जनता युवा मोर्चा एवं विश्व हिंदू परिषद जैसे राष्ट्रवादी संगठनों में विभिन्न दायित्वों का कुशलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। साथ ही वे सामाजिक क्षेत्र में भी निरंतर सक्रिय रहते हुए समाज के विभिन्न वर्गों के बीच मजबूत संपर्क रखते हैं।
इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष लालजी यादव ने कहा कि पार्टी द्वारा सौंपी गई यह जिम्मेदारी इंजीनियर सौरभ साहू के प्रति संगठन के विश्वास, निष्ठा और कार्यक्षमता को दर्शाती है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में ओबीसी मोर्चा संगठन को और अधिक मजबूती मिलेगी।
पेंड्रा मंडल अध्यक्ष रमेश तिवारी ने कहा कि पेंड्रा मंडल के एक समर्पित कार्यकर्ता को जिले में इतनी बड़ी जिम्मेदारी मिलना पूरे मंडल के लिए गौरव का विषय है। इससे कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है।
नव-नियुक्त जिला महामंत्री इंजीनियर सौरभ साहू ने जिला संगठन एवं वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी को वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और कर्मठता के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की मूल भावना “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास” को ध्यान में रखते हुए समाज सेवा के कार्यों को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास करेंगे तथा जिला अध्यक्ष के मार्गदर्शन में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने हेतु निरंतर कार्य करते रहेंगे।
स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम में मंडल मंत्री विमल मिश्रा, अजय राय, डॉ. दिलीप राय, महेश मिश्रा, दिलीप साहू, आनंद साहू, राकेश ताम्रकार, शशांक गुप्ता, हेमंत वाघे, सुयश जैन, विशाल साहू, अनुपम पांडे, रितेश गुप्ता, भरता खत्री, राधे राठौर, रंजीत ध्रुव, आभांश श्रीवास्तव, शुभी गुप्ता, मनीष रजक, अरियंत जैन, जागपाल सिंह, माहेश केवट, श्रेयांश जायसवाल, तनीष, राजा गुप्ता, ओम कुशवाहा, सोनू पढ़वार, सत्यम बर्मन सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Ritesh Gupta
Author: Ritesh Gupta

Professional JournalisT

और पढ़ें