Search
Close this search box.

भारतीय जनता युवा मोर्चा बिलासपुर में नई ऊर्जा: महेंद्र यादव को जिला कार्यसमिति सदस्य की जिम्मेदारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बिलासपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) बिलासपुर में संगठन को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए महेंद्र यादव को जिला कार्यसमिति सदस्य नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के बाद कार्यकर्ताओं और युवाओं में उत्साह और सकारात्मक ऊर्जा का संचार देखा जा रहा है।

महेंद्र यादव लंबे समय से संगठन की रीति-नीति और विचारधारा के प्रति समर्पित रहे हैं। मंडल और विधानसभा स्तर पर विभिन्न दायित्वों का सफल निर्वहन करते हुए उन्होंने अपनी कार्यकुशलता, नेतृत्व क्षमता और जमीनी सक्रियता का परिचय दिया है। जिला स्तर पर सोशल मीडिया की कमान संभालते हुए उन्होंने संगठन की योजनाओं, अभियानों और जनहितकारी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से आमजन तक पहुंचाया, जिससे संगठन की छवि और पहुंच दोनों मजबूत हुई।

ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं के बीच उनकी मजबूत पकड़ और सतत संवाद शैली उन्हें अन्य युवा कार्यकर्ताओं से अलग पहचान दिलाती है। बूथ सशक्तिकरण अभियान, सदस्यता अभियान और विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में उनकी सक्रिय भागीदारी संगठन की मजबूती का आधार रही है। वे क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने में भी सफल रहे हैं, जिससे संगठन और जनता के बीच विश्वास का दायरा बढ़ा है।

वरिष्ठ पदाधिकारियों ने आशा व्यक्त की है कि महेंद्र यादव अपने अनुभव, ऊर्जा और समर्पण के बल पर बिलासपुर जिले में युवा मोर्चा को नई दिशा देंगे तथा युवाओं को संगठन से जोड़कर विकास और राष्ट्र निर्माण की धारा में अग्रणी भूमिका निभाएंगे।

Saket Verma
Author: Saket Verma

A professional journalist

और पढ़ें