Search
Close this search box.

राष्ट्रीय स्तर पर चमके कटघोरा के विद्यार्थी: इंस्पायर अवार्ड मानक प्रदर्शनी के लिए गरिमा स्कूल की दो छात्राओं का चयन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कोरबा/कटघोरा। जिले के गरिमा इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंड्री स्कूल, कटघोरा के लिए यह अत्यंत गौरव और खुशी का क्षण है। विद्यालय की दो मेधावी छात्राओं दिशा पोर्टे एवं दिव्यांशी राज का चयन प्रतिष्ठित इंस्पायर अवार्ड मानक की राष्ट्रीय प्रदर्शनी के लिए किया गया है। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार, अभिभावकों तथा क्षेत्रवासियों में हर्ष और गर्व का माहौल है।

इंस्पायर अवार्ड – मानक कार्यक्रम का आयोजन प्रतिवर्ष राष्ट्रीय नवप्रवर्तन प्रतिष्ठान (NIF), भारत सरकार द्वारा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अधीन किया जाता है। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यालय स्तर पर पढ़ने वाले विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और रचनात्मकता को बढ़ावा देना है, ताकि छात्र-छात्राएं अपने आसपास की सामाजिक समस्याओं का समाधान खोजने के लिए नए और उपयोगी मॉडल विकसित कर सकें।

इस प्रतियोगिता के तहत देशभर के विद्यालयों के विद्यार्थी अपने नवाचार संबंधी विचार और मॉडल की रूपरेखा अपने विद्यालय के माध्यम से इंस्पायर अवार्ड मानक पोर्टल पर अपलोड करते हैं। प्रारंभिक चयन के बाद विद्यार्थियों को अपने विचारों को कार्यशील मॉडल के रूप में विकसित करने का अवसर प्रदान किया जाता है, जिन्हें आगे राष्ट्रीय स्तर की प्रदर्शनी में प्रस्तुत किया जाता है।

उल्लेखनीय है कि गरिमा इंग्लिश मीडियम हायर सेकेंड्री स्कूल, कटघोरा पिछले एक दशक से नवाचार और वैज्ञानिक सोच को बढ़ावा देने में अग्रणी रहा है। विद्यालय से लगातार पिछले दस वर्षों से हर वर्ष छात्रों का चयन इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम के लिए होता आ रहा है, जो विद्यालय की उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा और विद्यार्थियों की प्रतिभा को दर्शाता है।

विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने छात्राओं की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है तथा विश्वास जताया है कि वे राष्ट्रीय मंच पर भी अपने नवाचार से विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगी।

Saket Verma
Author: Saket Verma

A professional journalist

और पढ़ें

बकसाही में मानवीय संवेदनाओं का गला घोंटा : चाचा की मिट्टी में शामिल होने नही दिया, मां को भी किया अपमानित, समाज ने श्रोते परिवार का हुक्का- पानी बंद कर जीना किया दूभर, पीड़ित ने थाने में लगाई गुहार