बिहार चुनाव जीत पर पेंड्रा में भाजपा कार्यकर्ताओं का जोरदार जश्न, आतिशबाजी और ढोल-ताशों के बीच मनाई विजय___
पेंड्रा। बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम आते ही पेंड्रा क्षेत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। जैसे ही जीत की घोषणा हुई, पूरे इलाके में आतिशबाजी, ढोल-ताशों की गूंज और मिठाइयों के वितरण के साथ कार्यकर्ताओं ने ऐतिहासिक जीत का जश्न मनाया। पेंड्रा मंडल द्वारा मंडल अध्यक्ष रमेश तिवारी के नेतृत्व में भव्य विजय जुलूस निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए। दुर्गा चौक में एकत्र हुए कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाइयाँ खिलाकर और आतिशबाज़ी कर जीत की शुभकामनाएँ दीं। क्षेत्र में देर तक विजय उल्लास का माहौल बना रहा।
मंडल अध्यक्ष रमेश तिवारी ने बिहार की जनता के प्रति आभार जताते हुए कहा कि—
“यह बिहार की जीत है, विकास की जीत है। बिहार के मतदाताओं ने न जाति देखी, न पात, उन्होंने विकास को देखकर वोट किया। यह परिणाम दर्शाता है कि जनता सुशासन और विकास के पक्ष में है।”
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मौजूद रहे :
जिला अध्यक्ष लाल जी यादव, जिला उपाध्यक्ष नीरज जैन, जिला पंचायत उपाध्यक्ष उपेंद्र बहादुर सिंह, मंडल महामंत्री एवं नगर पालिका उपाध्यक्ष शरद गुप्ता, पार्षद मनीष श्रीवास, पार्षद देवी सिंह, किसान मोर्चा अध्यक्ष देवशरण राठौर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
जश्न में शामिल प्रमुख कार्यकर्ता :
भूतपूर्व मंडल अध्यक्ष भूधर सोनी, अरुण तिवारी, आदित्य पांडे, लखन राठौर, डॉ. दिलीप राय, आनंद साहू, श्रीकांत चतुर्वेदी, विमल मिश्रा, अजय राय, शशांक गुप्ता, केपी जायसवाल, विनोद शुक्ला, विजय लाल साहू, कमलेश चौधरी, राम बहादुर सिंह, पवन माझी, सुनीता राठौर, मीनाक्षी यादव, दुर्गी कॉल, विभा नरहेल, डॉ. प्रवीण राय, हीरालाल जैन, विशाल साहू, राम मिलन सोनी और सुनंद राम चौधरी सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। विजय जुलूस और उत्सव के चलते पूरे क्षेत्र में उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा।
Author: Ritesh Gupta
Professional JournalisT








