Search
Close this search box.

पेंड्रा बाइपास निर्माण का मुद्दा फिर उठा, विधायक अटल ने मुख्यमंत्री से की निर्माण की घोषणा की माँग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पेंड्रा बाइपास निर्माण का मुद्दा फिर उठा,
विधायक अटल ने मुख्यमंत्री से की निर्माण की घोषणा की माँग
पेंड्रा। पेंड्रा बाइपास निर्माण का बहुप्रतीक्षित मुद्दा एक बार फिर प्रमुखता से सामने आया है। गौरेला–पेंड्रा–मरवाही जिले के निर्माण की छठवीं वर्षगांठ एवं अरपा महाउत्सव के अवसर पर आयोजित भव्य कार्यक्रम में कोटा के विधायक अटल ने मुख्यमंत्री से पेंड्रा बाइपास निर्माण की औपचारिक घोषणा करने की माँग की।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक अटल ने कहा कि पेंड्रा बाइपास की माँग वर्ष 2016–17 से लंबित है और इस मार्ग के निर्माण से पेंड्रा नगर की यातायात समस्या का स्थायी समाधान होगा। उन्होंने बताया कि भारी वाहनों एवं बाहरी यातायात के कारण नगर के भीतर आए दिन जाम की स्थिति बनती है, जिससे आम नागरिकों, व्यापारियों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। विधायक अटल ने याद दिलाया कि वे इससे पहले भी वर्ष 2024 में आयोजित कार्यक्रम के दौरान तत्कालीन अतिथि बृजमोहन अग्रवाल के समक्ष इस माँग को प्रमुखता से रख चुके हैं। इतना ही नहीं, उन्होंने वर्ष 2024 में विधानसभा के पटल पर भी पेंड्रा बाइपास का मुद्दा उठाया था और सरकार से शीघ्र निर्माण की माँग की थी।
उन्होंने यह भी बताया कि पेंड्रा बाइपास परियोजना के लिए पूर्व में टेंडर प्रक्रिया भी पूरी की जा चुकी है, बावजूद इसके अब तक निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हो सका है, जिससे क्षेत्रवासियों में निराशा व्याप्त है। विधायक ने कहा कि यह बाइपास न केवल पेंड्रा नगर को जाम से मुक्ति दिलाएगा, बल्कि जिले के समग्र विकास, व्यापार, परिवहन और आपातकालीन सेवाओं के लिए भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। अरपा महाउत्सव एवं जिला स्थापना दिवस जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर मुख्यमंत्री से सीधे तौर पर घोषणा की माँग करते हुए विधायक अटल ने उम्मीद जताई कि सरकार जनता की वर्षों पुरानी इस माँग को गंभीरता से लेते हुए जल्द सकारात्मक निर्णय लेगी।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं नागरिक उपस्थित रहे, जिन्होंने विधायक की इस माँग का समर्थन किया और पेंड्रा बाइपास निर्माण को समय की आवश्यकता बताया।
Ritesh Gupta
Author: Ritesh Gupta

Professional JournalisT

और पढ़ें

मरवाही! जंगल नहीं, सिस्टम बिक रहा! वन रक्षक से रेंजर तक तस्करी–वसूली का संगठित सिंडिकेट, सरकारी गाड़ी में चलता रहा जंगल लूट का खेल; रेंजर मुकेश साहू पर लाखों की वसूली का आरोप—ड्राइवर के खाते में पैसा ट्रांसफर होते ही पूरा सिस्टम बेनकाब__

मरवाही! जंगल नहीं, सिस्टम बिक रहा! वन रक्षक से रेंजर तक तस्करी–वसूली का संगठित सिंडिकेट, सरकारी गाड़ी में चलता रहा जंगल लूट का खेल; रेंजर मुकेश साहू पर लाखों की वसूली का आरोप—ड्राइवर के खाते में पैसा ट्रांसफर होते ही पूरा सिस्टम बेनकाब__