Search
Close this search box.

CG BREAK: तन्मय खन्ना बने कटघोरा SDM, 2023 बैच के 4 IAS अधिकारियों की नई पदस्थापना

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी की सूची, प्रशिक्षण के बाद मिली फील्ड पोस्टिंग
रायपुर/कोरबा | लल्लन गुरु न्यूज़ ; छत्तीसगढ़ सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) 2023 बैच के 4 अफसरों की नई पदस्थापना आदेश जारी कर दिए हैं। सभी अधिकारी हाल ही में मसूरी स्थित लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी में फेस-2 प्रशिक्षण पूरा कर कार्यमुक्त हुए हैं।
अब इन अफसरों को फील्ड पोस्टिंग दे दी गई है। देखिए किसे कहां की ज़िम्मेदारी मिली—
📄 पदस्थापित IAS अधिकारियों की सूची:
1️⃣ अनुपमा आनंद
➡️ सहायक कलेक्टर रायपुर से
➡️ अनुविभागीय अधिकारी (SDM), सरायपाली – जिला महासमुंद
2️⃣ एम. भार्गव
➡️ सहायक कलेक्टर दुर्ग से
➡️ अनुविभागीय अधिकारी, डोंगरगढ़ – जिला राजनांदगांव
3️⃣ तन्मय खन्ना
➡️ सहायक कलेक्टर बिलासपुर से
➡️ अनुविभागीय अधिकारी, कटघोरा – जिला कोरबा
4️⃣ दुर्गा प्रसाद अधिकारी
➡️ सहायक कलेक्टर जांजगीर-चांपा से
➡️ अनुविभागीय अधिकारी, घरघोड़ा – जिला रायगढ़
—क्या है खास?
यह चारों अधिकारी IAS 2023 बैच के हैं और अब पहली बार अनुविभागीय मजिस्ट्रेट (SDM) स्तर की स्वतंत्र ज़िम्मेदारी संभालेंगे। ये नियुक्तियाँ प्रदेश की प्रशासनिक मशीनरी को युवा नेतृत्व देने की दिशा में अहम मानी जा रही हैं।
Ritesh Gupta
Author: Ritesh Gupta

Professional JournalisT

और पढ़ें