Makar Sankranti/gaurela pendra Marwahi:/ritesh Gupta: कांग्रेस नेता, विधायक प्रतिनिधि व नगरपालिका उपाध्यक्ष पंकज तिवारी ने जिले व प्रदेशवासियों को मकर संक्रांति एवं उत्तरायणी पर्व की हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी है। पंकज तिवारी ने कहा कि सूर्यदेव की उपासना, दान एवं धर्म परायणता का यह पर्व लोगों के जीवन में उत्साह और उमंग का संचार करता है। यह पर्व हमारे देश की समृद्ध विरासत और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक है,,
मकर संक्रांति में दान-पुण्य का विशेष महत्व
कांग्रेस नेता ने कहा कि भारतीय संस्कृति में मकर संक्रांति और इस अवसर पर किये जाने वाले दान-पुण्य का विशेष महत्व होता है। यह पावन पर्व माँगलिक कार्यों के शुभारम्भ से भी जुड़ा है। पंकज तिवारी ने कामना की कि भगवान सूर्य की आराधना का यह पर्व हम सबके जीवन में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करे। । पूरे देश के अंदर अलग-अलग नाम और रुपों के आधार पर मकर संक्रांति पर्व को मनाया जाता है। पूरब में इसे बिहू, दक्षिण में पोंगल और पंजाब में लोहड़ी के रुप में मकर संक्रांति को आस्था के साथ मनाया जाता है।

Author: रितेश गुप्ता
Professional journalist