अर्चना पोर्ते और गजमती भानु के नेतृत्व में GPM से 50 कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जत्था दिल्ली रवाना__
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में आयोजित होने वाले कांग्रेस के “वोट चोर गद्दी छोड़ो” कार्यक्रम के तहत विशाल रैली में शामिल होने के लिए जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से कांग्रेस कार्यकर्ताओं का 50 लोगों का जत्था दिल्ली के लिए रवाना हुआ। इस जत्थे का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष गजमती भानु एवं आदिवासी कांग्रेस की राष्ट्रीय संयोजक अर्चना पोर्ते ने किया।
दिल्ली रवाना होने से पहले कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गजमती भानु ने कहा कि यह रैली लोकतंत्र, संविधान और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करेंगे।
आदिवासी कांग्रेस की राष्ट्रीय संयोजक अर्चना पोर्ते ने कहा कि इस रैली के माध्यम से आदिवासी समाज, किसान, युवा और महिलाओं से जुड़े मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रभावी ढंग से रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ सहित पूरे देश से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता रामलीला मैदान पहुंचकर पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान को सफल बनाएंगे।
दिल्ली के लिए रवाना हुए इस जत्थे में शंकर कंवर, ममता पैकरा, पवन सिंह, विवेक पोर्ते, तेज राजपूत, गणेश मार्को, कृष्ण पटेल, सुनीता यादव, सुनीता टिमोथी, सुनीता राठौर, रीता कंवर, उपेंद्र उइके, राजेश यादव, बहादुर पोर्ते, फत्ते सिंह, गेंदलाल पोर्ते सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हैं।
Author: Ritesh Gupta
Professional JournalisT








