Search
Close this search box.

बांकी मोंगरा में फूटा कांग्रेस का गुस्सा: सीएमओ को घेरा, तालाबंदी का प्रयास, पुलिस से भिड़े पार्षद

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कोरबा : बांकी मोंगरा नगर पालिका परिषद में स्वीकृत निर्माण कार्यों में हो रही देरी और पारदर्शिता की कमी को लेकर आज कांग्रेस का गुस्सा फूट पड़ा। पूर्व घोषणा के अनुसार 9 मई को नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास की अगुवाई में कांग्रेस पार्षदों और कार्यकर्ताओं ने नगर पालिका कार्यालय का घेराव करते हुए मुख्य द्वार पर तालाबंदी का प्रयास किया।
इस दौरान पुलिस बल पहले से तैनात था, जिसने तालाबंदी को रोकने की कोशिश की। लेकिन मामला गरमा गया और पुलिस व पार्षदों के बीच जमकर धक्का-मुक्की और तीखी नोकझोंक हुई। नेता प्रतिपक्ष और पुलिसकर्मियों के बीच तनातनी का माहौल रहा, वहीं सीएमओ की मौजूदगी में कांग्रेसियों ने तीखा विरोध जताया।
नेता प्रतिपक्ष मधुसूदन दास ने आरोप लगाया कि नगर पालिका परिषद मनमाने ढंग से कार्य कर रही है और विपक्ष को जानबूझकर अंधेरे में रखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के कुछ कार्यकर्ता पालिका कार्यालय में डेरा डाले रहते हैं और विकास कार्यों में अड़ंगा डालते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर 15 दिन में स्वीकृत कार्य शुरू नहीं हुए, तो कांग्रेस और बड़ा आंदोलन करेगी।
इस प्रदर्शन में कांग्रेस पार्षद तेजप्रताप सिंह, राकेश अग्रवाल, नवीन कुकरेजा, राजकुमार मिश्रा, नवल किशोर पंडित, संदीप डहरिया, पवन गुप्ता सहित दर्जनों पार्षद व कांग्रेसजन शामिल रहे। तालाबंदी के प्रयास से नगर पालिका परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
सीएमओ ने आंदोलनकारियों को आश्वासन दिया कि आगामी 15 दिनों के भीतर निर्माण कार्य शुरू कर दिए जाएंगे। अब देखना यह है कि क्या प्रशासन अपना वादा निभाता है या फिर बांकी मोंगरा को एक और जोरदार आंदोलन का सामना करना पड़ेगा।
Ritesh Gupta
Author: Ritesh Gupta

Professional JournalisT

और पढ़ें

बकसाही में मानवीय संवेदनाओं का गला घोंटा : चाचा की मिट्टी में शामिल होने नही दिया, मां को भी किया अपमानित, समाज ने श्रोते परिवार का हुक्का- पानी बंद कर जीना किया दूभर, पीड़ित ने थाने में लगाई गुहार