Search
Close this search box.

पत्रकार मुकेश चंद्राकर हत्याकांड का मुख्य आरोपी ठेकेदार का भाई हैदराबाद से गिरफ्तार ,विदेश भागने की थी तैयारी ….

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

रायपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या के मामले ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। इस हत्याकांड में पुलिस ने अब तक तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें मुख्य आरोपी ठेकेदार सुरेश चंद्राकर को हैदराबाद से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के अनुसार, सुरेश विदेश भागने की तैयारी में था।

बता दें कि पत्रकार मुकेश चंद्राकर बीजापुर जिले के पत्रकार थे। जिनका शव 3 जनवरी को ठेकेदार के सेप्टिक टैंक में पाया गया। परिजन 1 जनवरी से पत्रकार की तलाश में थे। बीजापुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई थी। मुकेश ने ठेकेदार सुरेश चंद्राकर के भ्रष्टाचार को उजागर किया था, जिससे ठेकेदार पर कार्रवाई हुई थी।इस हत्या के विरोध में संभाग के सभी पत्रकारों ने नेशनल हाईवे पर चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। पत्रकारों ने सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी, मुख्य आरोपी ठेकेदार की वैध-अवैध संपत्तियों की कुर्की, ठेकेदार के सभी सरकारी टेंडरों को निरस्त करना और बैंक खातों को सीज करने की मांग की है।

Ritesh Gupta
Author: Ritesh Gupta

Professional JournalisT

और पढ़ें

बकसाही में मानवीय संवेदनाओं का गला घोंटा : चाचा की मिट्टी में शामिल होने नही दिया, मां को भी किया अपमानित, समाज ने श्रोते परिवार का हुक्का- पानी बंद कर जीना किया दूभर, पीड़ित ने थाने में लगाई गुहार