Search
Close this search box.

भ्रष्टाचार में आकंठ तक डूबे डीएफओ कुमार और एसडीओ संजय त्रिपाठी, वन मंत्री बोले नया भ्रष्टाचार होने नहीं देंगे, पुराने पर कार्रवाई होगी,

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कटघोरा वन मंडल में 7 करोड़ का पौधारोपण घोटाला और स्टाप डेम में धांधली पर लिया संज्ञान

0 डीएफओ और एसडीओ की पूर्व मंडल अध्यक्ष धन्नू दुबे ने की शिकायत

कोरबा। छत्तीसगढ़ के वन मंत्री केदार कश्यप मंगलवार को कोरबा जिले के प्रवास पर रहे। पाली, कटघोरा और एनटीपीसी में उन्होंने अल्प समय दिया। पाली और कटघोरा में भाजपा के नेताओं ने उनकी अगुवानी की और स्वागत किया। इस दौरान वन मंत्री से संक्षिप्त चर्चा में कटघोरा वन मंडल के अंतर्गत कार्यों में भ्रष्टाचार का मामला छाया रहा।

पाली उप वनमंडल से लेकर कटघोरा वन मंडल में पौधारोपण घोटाला, स्टाप डेम निर्माण में गड़बड़ी पर वन मंत्री का ध्यानाकर्षण कराया गया। वन मंत्री ने स्पष्ट किया है कि नया भ्रष्टाचार होने नहीं दिया जाएगा और पुराने भ्रष्टाचार के मामलों पर जांच उपरांत कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कटघोरा वनमंडल में वर्तमान में कराये जा रहे स्टाप डेम निर्माण में छड़ का उपयोग नहीं होने की बात को गंभीरता से लेते हुए दिखवाने की बात कही है। पसान रेंज में पौधारोपण में 7 करोड रुपए का घोटाला पर उन्होंने रिपोर्ट मिलने उपरांत कार्रवाई की बात कही है।

0 52 करोड़ का घोटाला की शिकायत

वन मंत्री के कटघोरा पहुंचने पर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष धन्नू प्रसाद दुबे के द्वारा कटघोरा डीएफओ कुमार निशांत और एसडीओ संजय त्रिपाठी की लिखित शिकायत की गई। श्री दुबे ने बताया कि 52 करोड रुपए का घोटाला डीएफओ ने किया है। पौधारोपण घोटाला, बोर खनन घोटाला, स्टाप डेम निर्माण सहित अन्य धांधली, मजदूरों को भुगतान नहीं होना, फर्जी मजदूरों के नाम से राशि निकालने की शिकायत हुई है। साथ ही कहा कि वन मंडल के अधिकारी हाथियों सहित अन्य वन्य प्राणियों की रक्षा करने में नाकाम रहे हैं। कभी हाथी इंसान-बेजुबान को मार रहे हैं तो कभी इंसान हाथी को मार रहे हैं। विभाग की लापरवाही पूर्वक जांच के कारण हाथी को मारने वालों को जमानत मिल जाती है। डीएफओ और एसडीओ आकंठ भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं। श्री दुबे ने वनमंत्री से मांग की है कि उनका तबादला बस्तर जैसे क्षेत्र में करना चाहिए।

Ritesh Gupta
Author: Ritesh Gupta

Professional journalist

Leave a Comment

और पढ़ें

मछुआ महासंघ जिलाध्यक्ष बसंत लाल केवट ने पूरे दम खम के साथ अपने समर्थकों के साथ जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 05 के लिये जमा किया नामांकन, विकास मेरी पहली प्राथमिकता :बसंत लाल कैवर्त जिला पंचायत प्रत्याशी

मछुआ महासंघ जिलाध्यक्ष बसंत लाल केवट ने पूरे दम खम के साथ अपने समर्थकों के साथ जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 05 के लिये जमा किया नामांकन, विकास मेरी पहली प्राथमिकता :बसंत लाल कैवर्त जिला पंचायत प्रत्याशी