✍🏻 कटघोरा | 11 जून 2025, बुधवार : मंडल स्तरीय कार्यशाला में “विकसित भारत का अमृतकाल” विषय पर हुई चर्चा, वृक्षारोपण कर दी पर्यावरण संरक्षण की मिसाल
आज दिनांक 11 जून 2025 को कटघोरा के सांस्कृतिक भवन में मंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें “विकसित भारत का अमृतकाल” विषय पर केंद्रित संकल्प से सिद्धि की 11 वर्षों की उपलब्धियों और विकास यात्रा पर विस्तार से चर्चा की गई।
इस विशेष आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में भैया ईश्वर साहू जी प्रभारी के रूप में उपस्थित रहे। कार्यशाला में भारत के विकास, आत्मनिर्भरता, और जनकल्याणकारी योजनाओं की उपलब्धियों पर वक्ताओं ने अपने विचार साझा किए।
कार्यक्रम के उपरांत “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण का आयोजन भी सांस्कृतिक भवन परिसर में किया गया। इस अवसर पर अनेक गणमान्य जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की गरिमामयी उपस्थिति रही।
विशेष उपस्थिति में रहे:
पूर्व जिला अध्यक्ष पवन गर्ग, भाजपा जिला मंत्री संजय शर्मा, मंडल अध्यक्ष अभिषेक गर्ग, निवृत्तमान मंडल अध्यक्ष धन्नू प्रसाद दुबे, छुरी नगर पंचायत उपाध्यक्ष हीरा नंद पंजवानी, पूर्व महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मीना शर्मा, प्रीतम देवांगन, पवन अग्रवाल, आत्मा नारायण पटेल, बजरंग पटेल, राम प्रसाद कोराम, समजीत सिंह, रति देवांगन, राजू दीवान, अजय गर्ग, देव दुबे, अविनाश केसरवानी, अजय धनोदिया, डेक्रांत देवांगन, बैसाखू यादव, विनोद जयसवाल, फारूक काजी, राजेश गुप्ता, राजेंद्र टंडन, स्नेह लता पटेल, श्यामी साहू, गोपेन्द्र, सुनील कुर्रे, मनोज सोनी, डागेश्वर शुक्ला, इकलाख शेख, अनुराग दुहलानी, किसान केसरवानी, फैजल अली, अतुल जयसवाल सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।
कार्यशाला और वृक्षारोपण कार्यक्रम दोनों ने समाज में राष्ट्र निर्माण और पर्यावरण चेतना के प्रति एक सशक्त संदेश दिया।

Author: Ritesh Gupta
Professional JournalisT