Search
Close this search box.

Gaurela pendra मरवाही: राजमेरगढ़ में एडवेंचर टूरिज्म शुरू करने की मांग, युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष अमन शर्मा ने DFO को सौंपा ज्ञापन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राजमेरगढ़ में एडवेंचर टूरिज्म शुरू करने की मांग, जिला युवा कांग्रेस ने DFO को सौंपा ज्ञापन
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल राजमेरगढ़ में एडवेंचर टूरिज्म गतिविधियाँ शुरू करने की मांग तेज हो गई है। जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमन शर्मा ने मंडल वन अधिकारी (DFO) को ज्ञापन सौंपकर क्षेत्र में पैराग्लाइडिंग, रोपवे और हॉट एयर बैलून जैसी गतिविधियाँ प्रारंभ करने की मांग की है।
ज्ञापन में बताया गया है कि राजमेरगढ़, जो जिले की सबसे ऊंची चोटी और प्राकृतिक सौंदर्य का प्रमुख केंद्र है, छत्तीसगढ़ के पर्यटन मानचित्र पर अपनी अलग पहचान बना चुका है। इसे बेस्ट टूरिज्म साइट का अवॉर्ड भी मिल चुका है, जिससे यहां पर्यटन की अपार संभावनाएं स्पष्ट होती हैं।
स्थानीय युवाओं को मिलेगा रोजगार
ज्ञापन में कहा गया है कि एडवेंचर टूरिज्म शुरू होने से न केवल पर्यटकों की संख्या में वृद्धि होगी, बल्कि स्थानीय युवाओं को भी प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर मिलेंगे। प्रस्ताव में गाइड प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाने की बात भी रखी गई है, जिससे बड़ी संख्या में युवाओं को स्वरोजगार मिल सके।
आधारभूत सुविधाओं के विस्तार की मांग
युवा कांग्रेस ने पर्यटकों की सुविधा के लिए आवश्यक आधारभूत ढांचे के विकास पर भी जोर दिया है। सड़क, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल और अन्य मूलभूत सुविधाओं के विस्तार की मांग की गई है, ताकि जिले की छवि राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत हो सके।
यह ज्ञापन भारतीय युवा कांग्रेस की जिला इकाई की ओर से प्रस्तुत किया गया है। अब देखना होगा कि छत्तीसगढ़ वन विभाग इस प्रस्ताव पर क्या निर्णय लेता है।स्थानीय नागरिकों और युवाओं ने भी इस पहल का समर्थन करते हुए उम्मीद जताई है कि राजमेरगढ़ को एडवेंचर टूरिज्म हब के रूप में विकसित किया जाएगा।
Ritesh Gupta
Author: Ritesh Gupta

Professional JournalisT

और पढ़ें