Search
Close this search box.

गौरेला पेंड्रा मरवाही – पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अमोल पाठक की एंट्री से कांग्रेस जिला अध्यक्ष पद की जंग हुई रोचक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत जिले में नए जिला अध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर चल रही हलचल अब दिलचस्प मोड़ पर पहुंच गई है। अब तक यह मुकाबला वर्तमान जिला अध्यक्ष उत्तम वासुदेव, दिग्गज कांग्रेस नेता पंकज तिवारी और पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज गुप्ता के बीच सीमित माना जा रहा था, लेकिन अब पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अमोल पाठक की दावेदारी ने समीकरण बदल दिए हैं।
सूत्रों के अनुसार, AICC द्वारा नियुक्त झारखंड के वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुबोधकांत सहाय सोमवार, 13 अक्टूबर को जिले में कार्यकर्ताओं की रायशुमारी के लिए पहुंच रहे हैं। इसी बीच अमोल पाठक ने जिला अध्यक्ष पद के लिए आवेदन प्रस्तुत कर राजनीतिक गलियारों में हलचल मचा दी है।
पाठक ने पिछले सात वर्षों तक गौरेला ब्लॉक अध्यक्ष के रूप में सक्रिय भूमिका निभाई है और उन्हें एक कुशल संगठनकर्ता व रणनीतिकार माना जाता है। उनकी अचानक की गई दावेदारी न केवल कई राजनीतिक समीकरणों को प्रभावित कर सकती है, बल्कि मुकाबले को त्रिकोणी और रोमांचक बना चुकी है। अब कांग्रेस कार्यकर्ताओं की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि— “उठ किस करवट बैठता है?”
Ritesh Gupta
Author: Ritesh Gupta

Professional JournalisT

और पढ़ें

बकसाही में मानवीय संवेदनाओं का गला घोंटा : चाचा की मिट्टी में शामिल होने नही दिया, मां को भी किया अपमानित, समाज ने श्रोते परिवार का हुक्का- पानी बंद कर जीना किया दूभर, पीड़ित ने थाने में लगाई गुहार