Search
Close this search box.

Korba: नवोदय विद्यालय कोरबा में स्थानीय खिलौने बनाने की कार्यशाला का हुआ समापन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

नई शिक्षा नीति 2020 के अनुपालन में हुई कार्यशाला

सलोरा , स्थानीय पीएम श्री स्कूल जवाहर नवोदय विद्यालय सलोरा जिला कोरबा के प्राचार्या शांति मोहंती के निर्देशों पर विद्यालय के शिक्षक संतोष कुमार चौरसिया ने बताया की विद्यालय के एटीएल लैब में दिनांक 10 अगस्त से 9 सितंबर तक एक माह की स्वदेशी खिलौने बनाने की कार्यशाला आयोजित किया गया जिसमें प्रशिक्षक के रूप में निशा गोयल जिला बालोद , राम गोपाल कंवर जिला कोरबा जो की भूतपूर्व छात्र इंदिरा गांधी संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ और श्री महाबलि पोर्ते कला शिक्षक नवोदय विद्यालय ने विद्यालय सलोरा ने कुल 98 विद्यार्थियों को स्वदेशी खिलौने बनाने का प्रशिक्षण प्रदान किया।

विद्यार्थियों ने विशेष रुचि लेकर प्रशिक्षण में मिट्टी के खिलौने, प्लास्टर ऑफ पेरिस के खिलौने, कपड़े से कठपुतली बनाना, सॉफ्ट टॉय, पेपर टॉय आदि बनाने की तकनीक सीखी और खिलौने बनाए। 9 सितंबर को इस कार्यशाला का समापन हुआ कार्यशाला का समापन समारोह में मुख्य अतिथि श्री हेमंत माहुलिकर ने बच्चों को स्व के अर्थ को समझाते हुए स्वयं, स्वराज, स्वतंत्र और स्वदेशी के बारे में रोचक जानकारी दिया। उन्होंने विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए स्वदेशी खिलौने को देखकर खूब सराहना की। विद्यालय की प्राचार्या शांति मोहंती ने भी कार्यशाला में विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए स्वदेशी खिलौने की और प्रशंसा की और कला शिक्षक पोर्ते ने बताया की ये सभी बनाए हुए खिलौने अब क्षेत्रीय स्तरीय प्रतियोगिता जो कि जवाहर नवोदय विद्यालय संबलपुर उड़ीसा में नवंबर 2024 में होना तय है, में प्रतिभाग करेंगे।

इस कार्यक्रम में विद्यालय के समस्त छात्रों के साथ शिक्षक लोकचंद सोनटके , निलम्बर सुनानी, संतोष चौरसिया, अखिलेश, इंदु वर्मा, मेघराज , सत्येंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे ।

Ritesh Gupta
Author: Ritesh Gupta

Professional JournalisT

और पढ़ें

मरवाही! जंगल नहीं, सिस्टम बिक रहा! वन रक्षक से रेंजर तक तस्करी–वसूली का संगठित सिंडिकेट, सरकारी गाड़ी में चलता रहा जंगल लूट का खेल; रेंजर मुकेश साहू पर लाखों की वसूली का आरोप—ड्राइवर के खाते में पैसा ट्रांसफर होते ही पूरा सिस्टम बेनकाब__

मरवाही! जंगल नहीं, सिस्टम बिक रहा! वन रक्षक से रेंजर तक तस्करी–वसूली का संगठित सिंडिकेट, सरकारी गाड़ी में चलता रहा जंगल लूट का खेल; रेंजर मुकेश साहू पर लाखों की वसूली का आरोप—ड्राइवर के खाते में पैसा ट्रांसफर होते ही पूरा सिस्टम बेनकाब__