Search
Close this search box.

उपराष्ट्रपति पद पर सी.पी. राधाकृष्णन की जीत पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने गौरेला पेंड्रा मरवाही में आयोजित किया विशेष समारोह

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गौरेला पेंड्रा मरवाही, – देश के 15वें उपराष्ट्रपति पद पर श्री सी. पी. राधाकृष्णन जी के निर्वाचित होने पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा ने गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला भाजपा कार्यालय में जोरदार विजय उत्सव का आयोजन किया। इस ऐतिहासिक अवसर पर जिला अध्यक्ष लालजी यादव एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष संदीप जायसवाल के नेतृत्व में आतिशबाजी और मिठाई वितरण के माध्यम से पूरे कार्यक्रम को भव्य रूप दिया गया।
कार्यक्रम में विशेष रूप से प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा आलोक ठाकुर एवं मरवाही विधायक एवं मध्य क्षेत्र प्राधिकरण उपाध्यक्ष प्रणव मरपची की गरिमामयी उपस्थिति रही। ढोल-नगाड़ों की गूंज के साथ समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित सभी नेताओं ने उपराष्ट्रपति पद पर पिछड़ा वर्ग से प्रतिनिधित्व को गौरवपूर्ण उपलब्धि करार दिया।
इस भव्य आयोजन में भाजपा के वरिष्ठ नेता, सामाजिक कार्यकर्ता और पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रमुख सदस्यगण विशेष रूप से उपस्थित रहे। कल्लू राजपूत, महेंद्र सोनी, द्वारका सोनी, प्रदेश किसान मोर्चा उपाध्यक्ष बृजलाल राठौर, दिलीप यादव, जिला महामंत्री कुबेर सराती, छोटेलाल सोनी, डॉक्टर लूसन राठौर, संतोष तिवारी, अजय तिवारी, रमेश तिवारी, तापस शर्मा, जिला पंचायत सदस्य पवन पैकरा, भंवर गोवास, जनपद पंचायत अध्यक्ष शिवनाथ बघेल, जनपद सदस्य संतोष राठौड़, विष्णु चौरसिया, देव राजपूत, शिव प्रसाद, राशिद खान, सचिन जैन, दुर्गेश यादव, अभय वर्मा, अनुपम गुप्ता, शंकर सोनी, मनीष जायसवाल, वीरू विश्वकर्मा, कैलाश वर्मा, राधेश्याम जयसवाल, कमलेश यादव, राजेंद्र वर्मा, संजय पॉल, निलेश नामदेव, भोला साहू, जितेंद्र धुर्वे, ऋतुराज अग्रवाल, अभिषेक जायसवाल, नारायण रजक, सौरभ दास, लक्ष्य मानिकपुरी, सौरभ सोनी, कमल दुबे, शिवराज राजपूत, सुरेश राठौड़, सोनू राठौर, रोहणी राठौर, राहुल चतुर्वेदी इत्यादि प्रमुख रूप से शामिल हुए।
वक्ताओं ने जोर देकर कहा कि यह उपराष्ट्रपति पद पर पिछड़ा वर्ग से निर्वाचित होना समाज के लिए गर्व का क्षण है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह केवल एक राजनीतिक उपलब्धि नहीं, बल्कि पिछड़ा वर्ग समाज के लिए सशक्तिकरण और न्याय की दिशा में ऐतिहासिक कदम है। भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के माध्यम से आने वाले समय में हर राजनीतिक एवं सामाजिक प्लेटफार्म पर पिछड़ा वर्ग की भागीदारी और अधिकार सुनिश्चित किए जाएंगे।
Ritesh Gupta
Author: Ritesh Gupta

Professional JournalisT

और पढ़ें

मरवाही! जंगल नहीं, सिस्टम बिक रहा! वन रक्षक से रेंजर तक तस्करी–वसूली का संगठित सिंडिकेट, सरकारी गाड़ी में चलता रहा जंगल लूट का खेल; रेंजर मुकेश साहू पर लाखों की वसूली का आरोप—ड्राइवर के खाते में पैसा ट्रांसफर होते ही पूरा सिस्टम बेनकाब__

मरवाही! जंगल नहीं, सिस्टम बिक रहा! वन रक्षक से रेंजर तक तस्करी–वसूली का संगठित सिंडिकेट, सरकारी गाड़ी में चलता रहा जंगल लूट का खेल; रेंजर मुकेश साहू पर लाखों की वसूली का आरोप—ड्राइवर के खाते में पैसा ट्रांसफर होते ही पूरा सिस्टम बेनकाब__