रायपुर/गौरेला। राज्य स्तरीय संपूर्णता अभियान सम्मान समारोह में आकांक्षी विकासखंड गौरेला ने एक नई उपलब्धि हासिल करते हुए रजत पदक (Silver Medal) और प्रशस्ति पत्र प्राप्त किया। यह सम्मान मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने स्वयं प्रदान किया।

गौरेला विकासखंड को यह सम्मान शासन की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, नवाचार, जनसहभागिता और प्रशासनिक संकल्प में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए दिया गया है। इस उपलब्धि के पीछे कलेक्टर श्रीमती लीना कमलेश मंडावी का कुशल नेतृत्व और सशक्त मार्गदर्शन अहम रहा।
कलेक्टर ने कहा कि यह सफलता विकासखंड के समर्पित पंचायत प्रतिनिधियों, प्रशासनिक अमले, मैदानी कर्मियों और जागरूक नागरिकों के संयुक्त प्रयास का परिणाम है। उन्होंने टीम भावना और जनसहयोग को इस उपलब्धि की सबसे बड़ी ताकत बताया। गौरव का क्षण: गौरेला अब केवल ‘आकांक्षी’ नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश के लिए ‘प्रेरक विकासखंड’ के रूप में उभरा है। इस सम्मान से स्थानीय प्रशासन और नागरिकों में उत्साह का माहौल है।
Author: Ritesh Gupta
Professional JournalisT









