Search
Close this search box.

भाजपा का दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान शुरू

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Gaurela pendra marwahi–गौरेला में भारतीय जनता पार्टी मंडल गौरेला द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 के तहत दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। जिला भाजपा कार्यालय गौरेला में आयोजित इस प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण, दीप प्रज्वलन और वंदे मातरम तथा राज्य गीत के साथ हुई।
इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य पार्टी कार्यकर्ताओं को भाजपा की विचारधारा, संगठन की कार्यपद्धति और ‘अंत्योदय’ से ‘विकसित भारत’ के संकल्प को लेकर प्रशिक्षित करना है। कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने, जनसंपर्क बढ़ाने और सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
मंडल स्तर पर आयोजित इन प्रशिक्षण कार्यशालाओं के माध्यम से कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करने के साथ ही उन्हें आगामी संगठनात्मक लक्ष्यों और चुनावी तैयारियों के लिए भी तैयार किया जा रहा है। इस अवसर पर भाजपा के स्थानीय पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Ritesh Gupta
Author: Ritesh Gupta

Professional JournalisT

और पढ़ें