कोरबा। कटघोरा की राजनीति में भारतीय जनता युवा मोर्चा को नया नेतृत्व मिल गया है। भाजपा युवा मोर्चा मंडल कटघोरा के अध्यक्ष पद पर अनुराग दुहलानी की नियुक्ति के बाद संगठन में उत्साह और जोश का माहौल देखा जा रहा है।
अनुराग दुहलानी को लंबे समय से पार्टी के सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ता के रूप में जाना जाता है।
युवाओं के बीच उनकी मजबूत पकड़ और संगठनात्मक सक्रियता को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
उनकी नियुक्ति के बाद कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर करते हुए कहा कि अब कटघोरा में युवा मोर्चा और अधिक मजबूती के साथ काम करेगा और युवाओं को बड़ी संख्या में संगठन से जोड़ा जाएगा।
नव नियुक्त मंडल अध्यक्ष अनुराग दुहलानी ने पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि संगठन ने जो भरोसा उन पर जताया है, उसे पूरी ईमानदारी और मेहनत के साथ निभाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा की विचारधारा और योजनाओं को युवाओं तक पहुंचाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।
Author: Saket Verma
A professional journalist









