Search
Close this search box.

राजनांदगांव के बाद जीपीएम जिले में भी स्कूल संचालन के समय में बदलाव_आदेश जारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

राजनांदगांव के बाद जीपीएम जिले में भी स्कूल संचालन के समय में बदलाव
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 14 मार्च। राजनांदगांव जिले के बाद अब गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (जीपीएम) जिले में भी स्कूल संचालन के समय में परिवर्तन किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार 16 मार्च 2026 से जिले के सभी शासकीय प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों का संचालन सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक किया जाएगा।
जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि कक्षा दसवीं एवं बारहवीं की बोर्ड परीक्षाओं को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। बोर्ड परीक्षाएं पूर्व निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार ही संचालित होंगी, जबकि जिले के अन्य स्कूलों में कक्षाएं नए समय के अनुसार लगेंगी।
आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यह व्यवस्था जिले के सभी स्कूलों में लागू होगी, ताकि बोर्ड परीक्षाओं के संचालन और मूल्यांकन कार्य प्रभावित न हों। साथ ही परीक्षा से संबंधित सभी गतिविधियां पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेंगी।जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी खंड शिक्षा अधिकारियों एवं स्कूल प्राचार्यों को निर्देशित किया है कि आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।
Ritesh Gupta
Author: Ritesh Gupta

Professional JournalisT

और पढ़ें