Search
Close this search box.

विधानसभा घेराव को लेकर जीपीएम जिला कांग्रेस की तैयारी बैठक सम्पन्न, बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी का लक्ष्य

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

# विधानसभा घेराव को लेकर जीपीएम जिला कांग्रेस की तैयारी बैठक सम्पन्न, बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की भागीदारी का लक्ष्य
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर प्रस्तावित विधानसभा घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए जिला कांग्रेस कमेटी गौरेला-पेंड्रा-मरवाही ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को नेचर कैंप गने में जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष गजमती भानु की अध्यक्षता में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
बैठक में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा विधानसभा घेराव कार्यक्रम के लिए नियुक्त प्रभारी एवं पूर्व विधायक शैलेश पांडे के निर्देशों के अनुरूप कार्यक्रम की रणनीति और तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गई।
## एकजुटता के साथ होगा विधानसभा घेराव
बैठक को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष गजमती भानु ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर 17 मार्च को रायपुर में आयोजित विधानसभा घेराव कार्यक्रम में जीपीएम जिले से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि जिले के सभी ब्लॉक, मंडल और विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है कि वे अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रेरित करें।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत बनाने और सरकार की नीतियों के खिलाफ एकजुट होकर आवाज बुलंद करने का भी आह्वान किया।
## 500 से अधिक कार्यकर्ताओं के रायपुर पहुंचने का लक्ष्य
बैठक में यह निर्णय लिया गया कि गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले से कम से कम 500 से अधिक कांग्रेस कार्यकर्ता रायपुर पहुंचकर विधानसभा घेराव कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसके लिए ब्लॉक स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां भी सौंपी गई हैं।
## वरिष्ठ नेताओं ने भी किया संबोधन
बैठक को पूर्व विधायक डॉ. के. के. ध्रुव, आदिवासी कांग्रेस की राष्ट्रीय समन्वयक अर्चना पोरते, गुलाब राज, नारायण शर्मा, राकेश मसीह और मूलचंद कुशराम सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया और कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया।
## बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे उपस्थित
बैठक में पूर्व विधायक शैलेश पांडे, जिला अध्यक्ष गजमती भानु, अर्चना पोरते, विधायक प्रतिनिधि पंकज तिवारी, गुलाब राज, मुद्रिका सिंह, चंद कुशराम**, वीरेंद्र सिंह बघेल, नारायण शर्मा, हरीश राय, राकेश मसीह, प्रभुल प्रकाश, लालचंद सोनवानी, सरपंच राहुल नागेश, नारायण आर्मो, जानकी खुसरो, शंकर कंवर, रेखा तिवारी, दया वाकरे, बलबीर करसायल, बलवंत सिंह, मालती वाकरे, मनीष दुबे, सुनीता टिमोथी, अवधेश गुजर, रमेश साहू, रियांश सोनी, बेचू अहिरेस, तेजप्रताप सिंह, कुक्कू साठे, तेज राजपूत, अमित सोनी, विजय मित्र, आलोक शुक्ला, बाला कश्यप, विनय चौबे, हेमंत मरावी, पवन केसरवानी, संतोष कुमार वर्मा, गणपत सिंह, शंकर लाल साहू, रमेश मसराम, दिनेश कश्यप, गणेश मार्को, प्रशांत तिवारी, शिवांश दुबे, मनोज यादव, नीलेश साहू, चंद्रभान सिंह, तारा मार्को, संतोष वर्मा, अफसर खान, कमल राठौर, दिनेश कश्यप, सुरेंद्र कंवर, अवधेश गुर्जर, रामरतन पेंद्रो, हरिनिकेतन पैकरा सहित जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, ब्लॉक अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Ritesh Gupta
Author: Ritesh Gupta

Professional JournalisT

और पढ़ें