Search
Close this search box.

कोरबा: देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के विरोध में युवा कांग्रेस का जेल भरो आंदोलन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कोरबा। जिला युवा कांग्रेस ग्रामीण के तत्वाधान में जिला में जेल भरो आंदोलन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में युकाइयों ने गिरफ्तारी दी उन्हें अस्थाई जेल में रखा।

बलौदा बाजार मामले में भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की गिरफ्तारी के विरोध में प्रदेश भर के जिले में जेल भरो आंदोलन किया गया। इसी कड़ी में कोरबा जिले में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जेल भरो आंदोलन किया। युवा कांग्रेस के आंदोलन को लेकर पुलिस पहले से मुस्तैद रही। बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओ ने जेल भरो आंदोलन को लेकर गिरफ्तारी दी और मैं भी देवेंद्र का पोस्टर और सरकार की नीतियों से नाराजगी के नारे के बीच प्रदेश सरकार को काेसा। कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर अस्थाई रूप से बने जेल में रखा।

इस दौरान युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष विकास सिंह,मधुसूदन दास ने कहा कि हम सभी देवेंद्र यादव के साथ हैं, सरकार को उन्हें निशर्त छोड़ना होगा, यह आंदोलन प्रदेश भर मे चलाया जाएगा। जेल भरो आंदोलन सहित बड़ी संख्या में जिले भर के युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित रहे…।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से सहजाद आलम,निक्कू कुकरेजा,आशीष गुप्ता,रहमान ख़ान,शिवम् राय,इशाक ख़ान,बबलू मारवा,कमल चंद्रा,दीपक वर्मा,मनमोहन राठौर,विनय,सूरज,मनीष शर्मा,चंटू,जुनैद मेमन,दिवाकर राजपुत,धनंजय राठौर,जित्तु महंत,किसन कुमार,और अनेक युवा कांग्रेसी उपस्थित थे…!

Ritesh Gupta
Author: Ritesh Gupta

Professional JournalisT

और पढ़ें

मरवाही! जंगल नहीं, सिस्टम बिक रहा! वन रक्षक से रेंजर तक तस्करी–वसूली का संगठित सिंडिकेट, सरकारी गाड़ी में चलता रहा जंगल लूट का खेल; रेंजर मुकेश साहू पर लाखों की वसूली का आरोप—ड्राइवर के खाते में पैसा ट्रांसफर होते ही पूरा सिस्टम बेनकाब__

मरवाही! जंगल नहीं, सिस्टम बिक रहा! वन रक्षक से रेंजर तक तस्करी–वसूली का संगठित सिंडिकेट, सरकारी गाड़ी में चलता रहा जंगल लूट का खेल; रेंजर मुकेश साहू पर लाखों की वसूली का आरोप—ड्राइवर के खाते में पैसा ट्रांसफर होते ही पूरा सिस्टम बेनकाब__