Search
Close this search box.

प्रधान पाठक राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता सेवानिवृत्त: सम्मान समारोह में दी गई भावभीनी विदाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पेंड्रा। शासकीय सेवा में 42 वर्षों की लंबी और अनुकरणीय यात्रा के उपरांत प्रधान पाठक श्री राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता के सेवानिवृत्त होने पर एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर पेंशन संघ मस्तूरी के तहसील अध्यक्ष श्री एस.एन. गुप्ता, डॉ. साक्षी गुप्ता, दीपक जायसवाल, सौरभ गुप्ता, छात्र नेता सार्थक गुप्ता, विक्रांत मिश्रा एवं श्रीमती प्रीति गुप्ता द्वारा श्री गुप्ता को शॉल, श्रीफल एवं सफारी भेट कर सम्मानित किया गया। सभी ने उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
श्री राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता विगत 13 वर्षों से शा. पूर्व मा. शाला, धनगवां (विकासखंड गौरेला) में अपनी सेवाएं दे रहे थे। वे अपने कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं शिक्षकों व विद्यार्थियों के प्रति समर्पण भाव के लिए सदैव याद किए जाएंगे। सम्मान समारोह में भावुक क्षण भी देखने को मिले जब सहकर्मियों और छात्रों ने उनकी सेवाओं को याद करते हुए भावभीनी विदाई दी।
— ब्यूरो रिपोर्ट
Ritesh Gupta
Author: Ritesh Gupta

Professional JournalisT

और पढ़ें

मरवाही! जंगल नहीं, सिस्टम बिक रहा! वन रक्षक से रेंजर तक तस्करी–वसूली का संगठित सिंडिकेट, सरकारी गाड़ी में चलता रहा जंगल लूट का खेल; रेंजर मुकेश साहू पर लाखों की वसूली का आरोप—ड्राइवर के खाते में पैसा ट्रांसफर होते ही पूरा सिस्टम बेनकाब__