Search
Close this search box.

भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर कामानिया गेट स्थित दुर्गाशंकर मंदिर में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब 43 वर्षों से चली आ रही परंपरा के तहत उपनयन संस्कार, भंडारा व सामूहिक पूजा सम्पन्न

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गौरेला। सर्व ब्राम्हण परिषद गौरेला द्वारा प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी भगवान परशुराम जन्मोत्सव बड़े ही श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन कामानिया गेट स्थित श्री दुर्गाशंकर मंदिर परिसर में हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। सुबह भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना और महाप्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके उपरांत मरही माता मंदिर में वेदाचार्यों के सान्निध्य में मानस मर्मज्ञ श्री 1008 पं. राधेश्याम जी महाराज (चित्रकूट) के मार्गदर्शन में ब्राह्मण बटुकों का वैदिक विधि से उपनयन संस्कार सम्पन्न हुआ।
संस्कार पश्चात सभी ब्राह्मणों को सामूहिक रूप से भोजन प्रसाद एवं दक्षिणा प्रदान की गई। तत्पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

इनकी रही विशेष सहभागिता:
कार्यक्रम में संरक्षक के रूप में पं. वेद कुमार तिवारी, पं. अंबिका तिवारी, पं. रोहित शर्मा, पं. अजय पांडेय, पं. सुरेश त्रिपाठी, पं. प्रदीप दुबे (अध्यक्ष), पं. शिद्धि पांडे, पं. टी. एन. तिवारी, पं. कमलकांत शुक्ला, पं. कोदु गौतम, पं. दुर्गेश मिश्रा, पं. वैभव तिवारी (कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष – WBF), पं. भूपेंद्र शर्मा, पं. गौरव तिवारी, पं. तीव्रा पांडेय, पं. श्रीकांत मिश्रा, पं. नरेंद्र शुक्ला, पं. राकेश मिश्रा, पं. गुरु पांडे और पं. रोहित तिवारी सहित अनेक गणमान्य ब्राह्मण बंधु उपस्थित रहे।
महिला परिषद से श्रीमती रेणुका शर्मा (अध्यक्ष), श्रीमती उषा ओझा, श्रीमती वंदना चटर्जी, श्रीमती रचना शुक्ला एवं श्रीमती किरन तिवारी की विशेष सहभागिता रही। कार्यक्रम की सफलता में परिषद के समस्त पदाधिकारियों, स्थानीय नागरिकों और श्रद्धालुओं का भरपूर सहयोग रहा।
Ritesh Gupta
Author: Ritesh Gupta

Professional JournalisT

Leave a Comment

और पढ़ें