प्रेमनगर: कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के ब्लॉक संयोजक कमलेश्वर प्रसाद यादव के नेतृत्व में कार्यकारिणी का विस्तार आज 13 अक्टूबर 2025 को जनपद सभा कक्ष प्रेमनगर में संपन्न हुआ। इस अवसर पर ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं। कार्यक्रम में विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया और संगठन की एकजुटता तथा सामूहिक सहयोग पर बल दिया।
कर्मचारियों समस्याओं पर होगी विस्तार से चर्चा____
कार्यकारिणी विस्तार के दौरान सचिव का दायित्व खिलेंद्र वर्मा को सौंपा गया, जबकि सहसंयोजक के रूप में ओंकार सिंह, मोहम्मद कासिम अंसारी, तुलेश्वर सिंह, सतीश कुमार साहू, राम लल्लू साहू, ऋषि पांडेय और सुमेर सिंह को जिम्मेदारी दी गई। इसके अलावा सह सचिव, कोषाध्यक्ष, मीडिया प्रभारी और महिला प्रकोष्ठ की जिम्मेदारियां भी तय की गईं। कार्यक्रम के दौरान यह निर्णय लिया गया कि फेडरेशन आगामी दिनों में सभी संगठनों की संयुक्त बैठक बुलाकर कर्मचारियों की समस्याओं पर विस्तृत चर्चा करेगा और उनके समाधान के लिए ठोस रणनीति तैयार करेगा।
सभी वर्गों के कर्मचारियों से सतत संवाद का लक्ष्य____
संयोजक कमलेश्वर प्रसाद यादव और सहसंयोजक मोहम्मद कासिम अंसारी ने बताया कि फेडरेशन का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों की समस्याओं को समन्वित रूप से हल करना और उनके हितों की रक्षा करना है। उन्होंने कहा कि संगठन निरंतर सभी वर्गों के कर्मचारियों के साथ संवाद बनाकर उनकी मांगों को सरकार तक पहुंचाने का कार्य करेगा। कार्यक्रम में नवनियुक्त पदाधिकारियों के साथ ओंकार सिंह, सुमेर सिंह, सुनील कुमार निकुंज, लव कुमार साहू, शांतनु पांडेय, विजय कुमार साहू, खिलेंद्र वर्मा, मोहम्मद कासिम अंसारी सहित कई सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सचिव खिलेंद्र वर्मा ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

Author: Ritesh Gupta
Professional JournalisT