कोरबा/कटघोरा। क्षेत्र के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान गरिमा इंग्लिश मीडियम स्कूल, कटघोरा के छात्र-छात्राओं ने इस वर्ष कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। घोषित परिणामों में विद्यालय का कुल परिणाम बेहद संतोषजनक रहा, जिससे विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों में खुशी का माहौल है।
विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, 10वीं एवं 12वीं के अधिकांश विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी में सफलता प्राप्त की। कई छात्रों ने उच्च अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। इस सफलता का श्रेय विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग को दिया गया है।
विद्यालय के प्राचार्य ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि निरंतर परिश्रम और सही दिशा-निर्देशन से ही ऐसे उत्कृष्ट परिणाम संभव हो पाते हैं।
इस अवसर पर विद्यालय परिसर में हर्ष का माहौल रहा और विद्यार्थियों का उत्साह देखने लायक था। विद्यालय परिवार ने सभी सफल छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
उत्कृष्ट परिणाम वाले विद्यार्थियों के नाम –






Author: Saket Verma
A professional journalist







