Search
Close this search box.

बिलासपुर में वकील के घर घुसकर दबंगई! स्पोर्ट्स ऑफिसर पर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का केस__

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

बिलासपुर में दबंगई! स्पोर्ट्स ऑफिसर पर घर में घुसकर गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी का केस दर्ज
बिलासपुर, 25 मार्च 2026। शहर के सिविल लाइन्स इलाके में एक चौंकाने वाली घटना ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। CMD कॉलेज के स्पोर्ट्स ऑफिसर देवर्षि चौबे पर आरोप है कि उन्होंने दिनदहाड़े एक अधिवक्ता के घर में जबरन घुसकर न सिर्फ गाली-गलौज की, बल्कि जान से मारने की धमकी भी दे डाली।
दिनदहाड़े घर में घुसा आरोपी
मामला महावीर अपार्टमेंट, मंगला का है, जहां अधिवक्ता रोमी भास्कर अपने मित्र शाहरुख अली के साथ घर पर मौजूद थे। दोपहर करीब 1 बजे अचानक देवर्षि चौबे बिना अनुमति घर के अंदर घुस आया।
पूछताछ पर भड़का, दी भद्दी गालियां
जब अधिवक्ता ने उससे घर में घुसने का कारण पूछा, तो आरोपी आगबबूला हो गया और मां-बहन की अश्लील गालियां देने लगा। शोर सुनकर पहुंचे शाहरुख अली ने भी आरोपी की पहचान की।
पुलिस बुलाने की बात पर धमकी देकर फरार
जैसे ही पीड़ित पक्ष ने डायल 112 पर कॉल करने की बात कही, आरोपी ने खुलेआम जान से मारने की धमकी दी और मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने कसा शिकंजा
सिविल लाइन्स थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए FIR नंबर 0402/2026 दर्ज कर लिया है। आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की इन धाराओं के तहत केस दर्ज हुआ है:
 • धारा 333 – घर में जबरन घुसना
 • धारा 296 – अश्लील गाली-गलौज
 • धारा 351(3) – जान से मारने की धमकी
सवालों के घेरे में कॉलेज प्रशासन
एक शैक्षणिक संस्थान से जुड़े अधिकारी पर इस तरह के गंभीर आरोप लगने के बाद CMD कॉलेज की साख पर भी सवाल उठने लगे हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस पर क्या कार्रवाई करता है।  शहर में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है और लोग आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
Ritesh Gupta
Author: Ritesh Gupta

Professional JournalisT

और पढ़ें