कोरबा/कटघोरा। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के मंडल अध्यक्ष अनुराग दुहलानी के नेतृत्व में प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया का भव्य और ऐतिहासिक स्वागत किया गया। कार्यक्रम में युवाओं का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला, जहां सैकड़ों कार्यकर्ता फूल-मालाओं और गगनभेदी नारों के साथ अपने प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत में उमड़ पड़े।
इस मौके पर मंडल अध्यक्ष अनुराग दुहलानी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया के नेतृत्व में भाजयुमो लगातार नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्होंने जोर देकर कहा कि संगठन युवाओं को जोड़ने और उन्हें नेतृत्व देने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। यह ऐतिहासिक स्वागत इस बात का प्रमाण है कि युवा वर्ग पूरी मजबूती से संगठन के साथ खड़ा है।
वहीं, प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिया ने कार्यकर्ताओं के इस आत्मीय स्वागत के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि युवाओं की ताकत ही संगठन की असली पूंजी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे जमीनी स्तर पर सक्रिय रहकर जनसेवा करें और पार्टी की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाएं।
कार्यक्रम में भाजपा एवं भाजयुमो के कई वरिष्ठ पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने मिलकर इस आयोजन को यादगार और ऐतिहासिक बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Author: Saket Verma
A professional journalist









