Search
Close this search box.

मरवाही में बीईओ संजय वर्मा ने संभाला पदभार, कर्मचारियों की समस्याओं के त्वरित समाधान का दिया आश्वासन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मरवाही में बीईओ संजय वर्मा ने संभाला पदभार, कर्मचारियों की समस्याओं के त्वरित समाधान का दिया आश्वासन
मरवाही। विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) के रूप में श्री संजय वर्मा ने पदभार ग्रहण कर लिया है। उनके स्वागत में सहायक शिक्षक/शिक्षक फेडरेशन जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही के नेतृत्व में कर्मचारियों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर अभिनंदन किया गया। इस दौरान कर्मचारी-अधिकारी फेडरेशन के सदस्यों ने भी सौजन्य मुलाकात की।
उल्लेखनीय है कि श्री वर्मा इससे पूर्व प्रभारी बीईओ एवं बीआरसीसी जैसे प्रशासनिक पदों पर कार्य कर चुके हैं। वर्तमान में उन्हें वरिष्ठता के आधार पर मूल पद व्याख्याता से पदोन्नत कर विकासखंड शिक्षा अधिकारी बनाया गया है। लंबे अंतराल के बाद उन्होंने मरवाही बीईओ का कार्यभार संभाला है। वहीं, मरवाही के पूर्व बीईओ आर.एन. चंद्रा ने पेंड्रा में प्रभारी बीईओ के रूप में पदभार ग्रहण किया है।
मुलाकात के दौरान कर्मचारियों ने शिक्षकों से संबंधित विभिन्न विभागीय समस्याओं से अवगत कराया। इस पर बीईओ संजय वर्मा ने आश्वासन दिया कि कर्मचारियों की समस्याओं का त्वरित निराकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षक संगठनों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर विभागीय कार्यों को पूरा करना उनकी पहली प्राथमिकता रहेगी।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष दिनेश राठौर, ब्लॉक अध्यक्ष मोहन मिश्रा, कृष्णदत्त मिश्रा, महासचिव ओमप्रकाश सोनवानी, बलराम तिवारी, अमित राय, आलोक शुक्ला, विनय राठौर, इंद्रपाल चंद्रा, नलिनी राय, जितेंद्र जायसवाल, हेमा शर्मा, आरती राय, दीपक तिवारी, दीपचंद गुप्ता, कमलेश चंद्रा, गौरी शंकर मौर्य, पंचराम केंवट, दिनेश राय, परमेन्द्र राय, विष्णु गुप्ता, मनोज कुमार पाण्डेय, दिलीप राय, मनोज प्रजापति सहित विकासखंड के अनेक कर्मचारी उपस्थित रहे।
Ritesh Gupta
Author: Ritesh Gupta

Professional JournalisT

और पढ़ें