Search
Close this search box.

कोटमी चौकी प्रभारी पर दुर्व्यवहार का आरोप, शिकायत के तीन माह बाद भी नहीं हुई कार्रवाई; DGP से लगाई गुहार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कोटमी चौकी प्रभारी पर दुर्व्यवहार का आरोप, शिकायत के तीन माह बाद भी नहीं हुई कार्रवाई; DGP से लगाई गुहार
पेंड्रा | जिला गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (छत्तीसगढ़) जिले के कोटमी क्षेत्र में पुलिस विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। एक नागरिक द्वारा चौकी प्रभारी अजय कुमार वारे पर दुर्व्यवहार, आवेदन लेने से इनकार और पद के दुरुपयोग का गंभीर आरोप लगाया गया है। शिकायत के लगभग तीन माह बाद भी संबंधित अधिकारी के विरुद्ध कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से मामला अब उच्च स्तर तक पहुंच गया है।
क्या है पूरा मामला?
शिकायतकर्ता के अनुसार, दिनांक 27 नवंबर 2025 को वे अपने आवेदन के संबंध में संबंधित पुलिस चौकी पहुंचे थे। उनका आरोप है कि वहां मौजूद चौकी प्रभारी ने उनका आवेदन लेने से मना कर दिया तथा उनके साथ अभद्र व्यवहार किया। शिकायतकर्ता का यह भी कहना है कि घटना के दौरान उनके साथ अपमानजनक भाषा का प्रयोग किया गया।
SP को दी गई थी लिखित शिकायत
घटना के बाद शिकायतकर्ता ने:
• राज्य के जनशिकायत पोर्टल पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई
• पुलिस अधीक्षक, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही को लिखित शिकायत सौंपी
शिकायतकर्ता ने कहा की उक्त मामले में जांच की जानकारी दी गई और परंतु
संबंधित चौकी प्रभारी को पद से नहीं हटाया गया है!
अब DGP से की गई शिकायत
मामले में कार्रवाई न होने से असंतुष्ट शिकायतकर्ता ने अब सीधे छत्तीसगढ़ पुलिस के पुलिस महानिदेशक (DGP) को विस्तृत शिकायत भेजी है। उन्होंने मांग की है कि:
• पूरे मामले की निष्पक्ष विभागीय जांच कराई जाए
• घटना से संबंधित सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखा जाए
चौकी प्रभारी को हटाने की मांग
शिकायतकर्ता ने स्पष्ट रूप से मांग की है कि चौकी प्रभारी अजय कुमार वारे को वर्तमान चौकी से तत्काल प्रभाव से हटाकर किसी अन्य अधिकारी को प्रभारी नियुक्त किया जाए, ताकि निष्पक्ष जांच सुनिश्चित हो सके और स्थानीय स्तर पर दबाव की स्थिति न बने।
मानवाधिकार आयोग जाने की चेतावनी
शिकायतकर्ता ने यह भी कहा है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं होती है तो वे छत्तीसगढ़ राज्य मानवाधिकार आयोग सहित अन्य वैधानिक मंचों पर भी शिकायत करेंगे।
विभागीय पक्ष का इंतजार
इस पूरे मामले में अभी तक संबंधित पुलिस अधिकारियों की ओर से कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। यदि विभाग की ओर से प्रतिक्रिया मिलती है तो उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।
Saket Verma
Author: Saket Verma

A professional journalist

और पढ़ें