Search
Close this search box.

भाजयुमो की नई जिला कार्यसमिति घोषित विक्रम राठौर बने जिला मंत्री, युवाओं को जोड़ने और संगठन मजबूत करने पर रहेगा फोकस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 21 मार्च 2026:  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष माननीय किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन कुमार साय के मार्गदर्शन में, भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष माननीय राहुल योगराज तिकरिहा  के निर्देशानुसार, संभागीय प्रभारी जगदीश रोहरा , जिला संगठन प्रभारी सुश्री ऋतु चौरसिया , भाजपा जिलाध्यक्ष माननीय लाल जी यादव की सहमति से भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष माननीय सिद्धार्थ दुबे द्वारा जिला पदाधिकारी/कार्यसमिति एवं मण्डल अध्यक्षों की घोषणा की गई है।
नवगठित कार्यसमिति में विक्रम राठौर को जिला मंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके चयन को संगठन के भीतर एक सकारात्मक संकेत के रूप में देखा जा रहा है। विक्रम राठौर राठौर समाज के एक सक्रिय एवं उभरते युवा चेहरे के रूप में जाने जाते हैं। वे पूर्व में पेंड्रा मंडल युवा मोर्चा में उपाध्यक्ष के पद पर रह चुके हैं, जहां उन्होंने संगठन विस्तार और सामाजिक कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
विक्रम राठौर ने अपनी नियुक्ति पर कहा, “यह जिम्मेदारी मेरे लिए गौरव का विषय है। हमारी टीम मिलकर जिले की समस्याओं का समाधान करेगी केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करेगी।”
अन्य पदाधिकारियों में महामंत्री, कोषाध्यक्ष और विभिन्न मंडलों के प्रतिनिधि भी शामिल हैं, जिनकी सूची जल्द जारी की जाएगी। जिला अध्यक्ष ने नई टीम को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि यह युवा मोर्चा जिले में संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।
Ritesh Gupta
Author: Ritesh Gupta

Professional JournalisT

और पढ़ें