Search
Close this search box.

राष्ट्रीय सचिव और प्रदेश अध्यक्ष की डबल जिम्मेदारी संभालेंगे सूरज यादव, भारतीय पत्रकार संघ ने जताया भरोसा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। छत्तीसगढ़ के जीपीएम जिले के युवा पत्रकार सूरज यादव को भारतीय पत्रकार संघ (बीपीएस) में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें संगठन का राष्ट्रीय सचिव एवं छत्तीसगढ़ युवा इकाई का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
यह नियुक्ति राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रणजीत सिंह ठाकुर के प्रस्ताव और राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित बलराम मिश्र के निर्देशानुसार की गई है। इस फैसले के बाद संगठन के राष्ट्रीय पदाधिकारियों और विभिन्न राज्यों के प्रदेश अध्यक्षों ने सूरज यादव को बधाई देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की है।
संगठन की ओर से उन्हें पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा, सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने के साथ-साथ संगठनात्मक एकता को मजबूत करने की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा पत्रकार कल्याण से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय भूमिका निभाने की अपेक्षा भी जताई गई है।
अपनी नियुक्ति पर प्रतिक्रिया देते हुए सूरज यादव ने कहा कि वे संगठन द्वारा दिए गए दायित्वों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि वे पत्रकारों की समस्याओं के समाधान, उनके अधिकारों की रक्षा और संगठन को मजबूत एवं विस्तारित करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
इस नियुक्ति को जीपीएम जिले के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है। स्थानीय पत्रकारों और शुभचिंतकों में उत्साह का माहौल है और सभी ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी हैं।
Ritesh Gupta
Author: Ritesh Gupta

Professional JournalisT

और पढ़ें