Search
Close this search box.

“छत्तीसगढ़ प्रदेश में भाजपा सरकार के सुशासन व ज़ीरो टॉलरेंस नीति के तहत जन-जन की सेवा, समाधान और संतुष्टि को समर्पित पर्व — ‘सुशासन तिहार’ बना जनविश्वास का प्रतीक” प्रदीप कुमार जायसवाल

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

भाजपा की बस यही पहचान
त्याग – तपस्या और बलिदान
गौरेला, न्यूज रिपोर्ट: छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश सरकार सुशासन को जन-जन तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। भाजपा नेतृत्व में प्रदेशभर में खंड स्तर से लेकर जिला स्तर तक “सुशासन तिहार” का आयोजन किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य है – आम जनता की छोटी से छोटी समस्याओं को सुनकर, उन्हें समाधान तक पहुंचाना।
नगर पालिका परिषद गौरेला के प्रतिनिधि प्रदीप कुमार जायसवाल ने कहा कि,
“मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मंत्र को साकार कर रही है। हमारी सरकार का हर कदम जनता की सेवा के लिए है – ज़ीरो टॉलरेंस की नीति के साथ।”
उन्होंने कहा कि यह सुशासन तिहार सिर्फ एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि भारतीय जनता पार्टी के सेवा, समर्पण और संकल्प का जीवंत उदाहरण है। जनता की समस्याओं का तुरंत निराकरण कर उन्हें राहत पहुंचाना ही भाजपा की असली पहचान है।
जय भाजपा – जय मोदी – जय विष्णु देव साय – जय अरुण साव!
प्रदेश की जनता आज गर्व से कह सकती है:
> “हम नरेंद्र भाई मोदी के भारत और विष्णु देव साय जी के छत्तीसगढ़ के खुशहाल नागरिक हैं,
और हमारा विश्वास हमेशा भाजपा और कमल के निशान पर अडिग रहेगा!”
Ritesh Gupta
Author: Ritesh Gupta

Professional JournalisT

Leave a Comment

और पढ़ें