पेंड्रारोड |दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, बिलासपुर मंडल द्वारा वर्ष 2025-26 के लिए गठित स्टेशन सलाहकार समिति में पेंड्रारोड स्टेशन से कुल 5 सदस्यों को नामित किया गया है। इस समिति में प्रमुख समाजसेवी वेदचंद जैन और नगर पालिका अध्यक्ष मुकेश दुबे समेत क्षेत्र के अन्य प्रतिष्ठित प्रतिनिधियों को शामिल किया गया है।
रेल प्रशासन द्वारा जारी सूची के अनुसार पेंड्रारोड स्टेशन से निम्नलिखित लोगों को समिति में शामिल किया गया है:
1. संजय गुप्ता – स्थानीय व्यापार एवं उद्योग प्रतिनिधि
2. कमलनारायण मिश्रा – स्थानीय शैक्षणिक संस्थान के प्रतिनिधि
3. ठाकुर रामप्रकाश सिंह – स्थानीय स्वशासन निकाय के प्रतिनिधि
4. मुकेश दुबे – क्षेत्र के प्रतिष्ठित व्यक्ति एवं नगर पालिका अध्यक्ष
5. वेदचंद जैन – क्षेत्र के प्रतिष्ठित समाजसेवी
स्टेशन सलाहकार समिति का कार्यकाल 31 दिसंबर 2026 तक निर्धारित किया गया है। यह समिति यात्रियों की सुविधाओं, स्टेशन के विकास, व्यापारिक गतिविधियों और आम नागरिकों से संबंधित समस्याओं को लेकर सुझाव देने का कार्य करेगी। सदस्यगण समय-समय पर बैठक कर रेलवे प्रशासन को स्थानीय जरूरतों से अवगत कराएंगे।
स्थानीय नागरिकों, जनप्रतिनिधियों और व्यापारियों ने इस समिति के गठन का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि इससे पेंड्रारोड स्टेशन की व्यवस्थाओं में गुणवत्तापूर्ण सुधार देखने को मिलेगा।

Author: Ritesh Gupta
Professional JournalisT