Search
Close this search box.

भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाए गए पीयूष…

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कोरबा/कटघोरा। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव जी की सहमति से भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा ने युवा मोर्चा प्रदेश टीम एवं कार्यसमिति सदस्यों की घोषणा किया जिसमें कटघोरा के ऊर्जावान कार्यकर्ता पियुष अग्रवाल को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाकर एक नया दायित्व सौंपा है।


विगत कई वर्षों से पियुष युवा मोर्चा में अपनी राजनीतिक सक्रियता से संगठनात्मक दायित्वों का निर्वहन करते आ रहे हैं इसके पूर्व मंडल युवा मोर्चा सोशल मीडिया प्रभारी , जिला सोशल मीडिया सदस्य , नमो एप्प जिला सह संयोजक एवं विधानसभा सोशल मीडिया संयोजक रह कर युवाओं के बीच में मजबूती से काम करते हुए प्रदेश संगठन तक अपनी विश्वसनीयता साबित कर चुके हैं जिसका परिणाम है कि आज प्रदेश अध्यक्ष ने कार्यकारिणी सदस्य बनाकर पियुष के द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा कर और संगठन को और मजबूती प्रदान करने और कार्यशैली पर भरोसा जताते हुए कार्यसमिति सदस्य के रूप में महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है । पियुष को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोनीत होने पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है साथ ही पियुष ने प्रदेश नेतृत्व एवं जिला नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अब और ज्यादा ताकत से संगठन को मजबूत करने तथा संगठन के निर्देश पर और मार्गदर्शन पर काम करते हुए इस भरोसे को कायम रखते हुए अपनी जिम्मेदारीयों का निर्वहन करने का प्रयत्न करते रहेंगे।

Saket Verma
Author: Saket Verma

A professional journalist

और पढ़ें