Search
Close this search box.

युवा सेवा से समाज को जीवनदान — मारवाड़ी युवा मंच का 9 दिवसीय रक्तदान अभियान शुरू

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कटघोरा। युवा शक्ति को समाज सेवा की दिशा में समर्पित करते हुए मारवाड़ी युवा मंच एवं नवचेतना शाखा कटघोरा द्वारा मंच के 42वें स्थापना दिवस के अवसर पर 18 जनवरी से 26 जनवरी तक 9 दिवसीय रक्तदान अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित कर जरूरतमंद मरीजों के लिए पर्याप्त रक्त संग्रह करना है।
इस रक्तदान अभियान की विशेषता यह है कि इसे कटघोरा नगर एवं आसपास के विभिन्न क्षेत्रों में अलग-अलग दिनों में आयोजित किया जा रहा है, जिससे हर वर्ग के नागरिकों की भागीदारी सुनिश्चित हो सके। अभियान के माध्यम से प्रत्येक क्षेत्र तक पहुंच बनाकर मानव सेवा को व्यापक स्वरूप दिया जा रहा है।

अभियान के प्रथम दिन उद्घाटन सत्र में प्रांतीय संयोजक (रक्तदान) पियूष अग्रवाल एवं शाखा अध्यक्ष अंकुश अग्रवाल ने स्वयं रक्तदान कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उनके इस प्रेरणादायी कार्य से युवाओं में रक्तदान को लेकर विशेष उत्साह एवं जागरूकता देखने को मिली।
कार्यक्रम में मंच के पदाधिकारी, सदस्यगण, समाजसेवी एवं स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। आयोजकों ने बताया कि शिविर के दौरान प्रशिक्षित मेडिकल टीम की निगरानी में सभी स्वास्थ्य मानकों का पालन करते हुए रक्त संग्रह किया जा रहा है। साथ ही प्रत्येक शिविर स्थल पर रक्तदाताओं के लिए आवश्यक सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान महादान है और युवाओं की सहभागिता से ही समाज में सकारात्मक परिवर्तन संभव है। मंच द्वारा नगरवासियों से अपील की गई कि वे अपने निकटतम शिविर स्थल पर पहुंचकर रक्तदान कर मानव सेवा के इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें।

मारवाड़ी युवा मंच एवं नवचेतना शाखा कटघोरा के इस 9 दिवसीय बहु-स्थलीय रक्तदान अभियान की क्षेत्र में सराहना हो रही है और इससे बड़ी संख्या में रक्त यूनिट एकत्र होने की उम्मीद जताई जा रही है, जो जरूरतमंदों के लिए जीवनरक्षक सिद्ध होंगी।

Saket Verma
Author: Saket Verma

A professional journalist

और पढ़ें

मरवाही! जंगल नहीं, सिस्टम बिक रहा! वन रक्षक से रेंजर तक तस्करी–वसूली का संगठित सिंडिकेट, सरकारी गाड़ी में चलता रहा जंगल लूट का खेल; रेंजर मुकेश साहू पर लाखों की वसूली का आरोप—ड्राइवर के खाते में पैसा ट्रांसफर होते ही पूरा सिस्टम बेनकाब__

मरवाही! जंगल नहीं, सिस्टम बिक रहा! वन रक्षक से रेंजर तक तस्करी–वसूली का संगठित सिंडिकेट, सरकारी गाड़ी में चलता रहा जंगल लूट का खेल; रेंजर मुकेश साहू पर लाखों की वसूली का आरोप—ड्राइवर के खाते में पैसा ट्रांसफर होते ही पूरा सिस्टम बेनकाब__