Search
Close this search box.

अल्पसंख्यक मोर्चा की कमान उत्तम सिंह रंधावा के हाथ, सिख समाज ने सम्मान कर जताया समर्थन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कोरबा। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा कोरबा के जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर उत्तम सिंह रंधावा का सिख समाज द्वारा गुरुद्वारा सिंग सभा कोरबा टी.पी नगर में सम्मान समारोह आयोजित कर अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों, युवाओं एवं गणमान्य नागरिकों ने उन्हें स्मृति चिन्ह व शाल भेंट कर नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

समारोह में वक्ताओं ने कहा कि उत्तम सिंह रंधावा की नियुक्ति से अल्पसंख्यक समाज को संगठन में मजबूत प्रतिनिधित्व मिलेगा और समाज से जुड़े मुद्दे प्रभावी ढंग से उठाए जाएंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि रंधावा के नेतृत्व में भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा कोरबा जिले में और अधिक सक्रिय व संगठित रूप में कार्य करेगा।

अपने संबोधन में उत्तम सिंह रंधावा ने सिख समाज के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पार्टी की नीतियों और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध रहेंगे। उन्होंने सभी वर्गों को साथ लेकर सामाजिक समरसता, विकास और संगठन की मजबूती के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम के दौरान समाज के अनेक पदाधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे। सम्मान समारोह सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Saket Verma
Author: Saket Verma

A professional journalist

और पढ़ें