Search
Close this search box.

पुलिस अधीक्षक जीपीएम कार्यालय में रीडर एएसआई अंजोर सिंह सरोते के सेवानिवृत्ति पर गरिमामय विदाई समारोह आयोजित

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

पुलिस अधीक्षक जीपीएम कार्यालय में रीडर एएसआई अंजोर सिंह सरोते के सेवानिवृत्ति पर गरिमामय विदाई समारोह आयोजित
गौरेला पेंड्रा मरवाही: जिला गठन के उपरांत निष्ठा, ईमानदारी एवं कर्तव्य परायणता के साथ सेवाएं देने वाले पुलिस अधीक्षक जीपीएम कार्यालय के रीडर, सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) श्री अंजोर सिंह सरोते के सेवानिवृत्त होने पर आज एक गरिमामय विदाई समारोह का आयोजन किया गया।
पुलिस अधीक्षक, एसडीओपी एवं कार्यालय स्टाफ की रही गरिमामय उपस्थिति
सेवानिवृत्ति अवसर पर आयोजित इस समारोह में पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार खिलारी, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सहित पुलिस कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने श्री सरोते के सेवाकाल को स्मरण करते हुए अपने विचार व्यक्त किए।
अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा एवं ईमानदारी का उदाहरण रहा एएसआई सरोते का सेवाकाल
पुलिस अधीक्षक श्री मनोज कुमार खिलारी ने अपने उद्बोधन में कहा कि एएसआई श्री अंजोर सिंह सरोते ने अपने सम्पूर्ण कार्यकाल में विभागीय अनुशासन का पालन करते हुए कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन किया। उनकी कार्यशैली अन्य कर्मचारियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रही है।
शांत, सहयोगात्मक एवं जिम्मेदार कार्यशैली की अधिकारियों ने की सराहना
अनुविभागीय अधिकारी पुलिस एवं कार्यालय के अन्य अधिकारियों ने श्री सारोते के साथ अपने कार्य अनुभव साझा करते हुए उनकी शांत प्रवृत्ति, सहयोगात्मक व्यवहार एवं जिम्मेदार कार्यशैली की प्रशंसा की तथा उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ भविष्य की कामना की।
स्मृति-चिह्न एवं प्रशस्ति-पत्र भेंट कर किया गया सम्मान
विदाई समारोह के दौरान एएसआई श्री अंजोर सिंह सारोते को स्मृति-चिह्न एवं प्रशस्ति-पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें भावभीनी विदाई देते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
सेवानिवृत्त एएसआई श्री सारोते ने व्यक्त किया विभाग के प्रति आभार
अपने उद्बोधन में एएसआई श्री अंजोर सिंह सारोते ने अपने सेवाकाल के अनुभव साझा करते हुए विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया तथा सहयोग के लिए सभी वरिष्ठ अधिकारियों एवं सहकर्मियों का हृदय से धन्यवाद किया।
सम्मानपूर्वक एवं भावनात्मक माहौल में संपन्न हुआ विदाई समारोह
कार्यक्रम के अंत में पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा सेवानिवृत्त एएसआई श्री अंजोर सिंह सारोते को सम्मानपूर्वक एवं भावनात्मक माहौल में विदाई दी गई।
Ritesh Gupta
Author: Ritesh Gupta

Professional JournalisT

और पढ़ें