गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही: गौमाता के साथ क्रूरता का निंदनीय मामला आया सामने, वीडियो वायरल
गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही।
जिले के कोटमी चौकी क्षेत्र अंतर्गत भाड़ी गांव से गौमाता के साथ क्रूरता का बेहद निंदनीय मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो ने पूरे क्षेत्र में आक्रोश पैदा कर दिया है।
वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि छोटे-छोटे बछड़ों वाली कई गायों के मुंह में लकड़ी बांध दी गई थी। मुंह में लकड़ी बंधे होने के कारण गायों को चारा और पानी खाने-पीने में भारी परेशानी हो रही थी, जिससे उनकी स्थिति अत्यंत दयनीय बनी हुई थी।
ग्रामीणों के अनुसार, गायों के मुंह में लकड़ी करीब तीन दिन पहले ही बांधी गई थी। इस अमानवीय कृत्य को देखकर गांव सहित आसपास के इलाकों में लोगों में भारी आक्रोश है। स्थानीय लोगों ने इसे गौमाता के प्रति क्रूरता बताते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
मामला सामने आने के बाद पशु प्रेमियों और ग्रामीणों ने प्रशासन से तुरंत संज्ञान लेने की अपील की है। फिलहाल यह मामला कोटमी चौकी क्षेत्र के भाड़ी गांव का बताया जा रहा है, जहां इस तरह की घटना ने मानवता को शर्मसार कर दिया है।
Author: Ritesh Gupta
Professional JournalisT









