Search
Close this search box.

पसान(कोरबा): प्रभार लेते ही थाना प्रभारी चंद्रपाल खांडे की ताबड़तोड़ कार्रवाई, रेलवे चोरी गिरोह का खुलासा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रभार लेते ही थाना प्रभारी चंद्रपाल खांडे की ताबड़तोड़ कार्रवाई, रेलवे चोरी गिरोह का खुलासा
पसान (कोरबा)। थाना पसान का कार्यभार ग्रहण करते ही नवपदस्थ थाना प्रभारी उप निरीक्षक चंद्रपाल खांडे ने अपनी सक्रिय कार्यशैली का परिचय देते हुए पहली ही बड़ी कार्रवाई में रेलवे साइडिंग क्षेत्र में हुई चोरी का खुलासा कर दिया। इस कार्रवाई में पुलिस ने चोरी के आरोप में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया मशरूका एवं नकद राशि जब्त की है।
गौरतलब है कि श्री खांडे इससे पूर्व जटगा चौकी प्रभारी के रूप में पदस्थ थे, जहाँ उनके कार्यकाल में अपराध नियंत्रण और अनुशासित पुलिसिंग की सराहना होती रही है। उसी कार्यकुशलता के परिणामस्वरूप उन्हें पसान जैसे बड़े और चुनौतीपूर्ण थाना क्षेत्र की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
रेलवे क्षेत्र में लंबे समय से चल रही थी चोरी
पसान थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे साइडिंग एवं निर्माण कार्य विगत कई वर्षों से लगातार चल रहा है। इसी दौरान लोहे की सामग्री, सेटरिंग प्लेट एवं अन्य निर्माण सामग्री की चोरी की घटनाएँ सामने आती रही थीं। इससे न केवल निर्माण एजेंसियों को नुकसान हो रहा था बल्कि क्षेत्र में सक्रिय चोर गिरोह के कारण असुरक्षा का माहौल भी बना हुआ था।
प्रभार लेते ही दिया सख्त संदेश
कार्यभार ग्रहण करने के तुरंत बाद थाना प्रभारी चंद्रपाल खांडे ने टीम के साथ रणनीति बनाकर कार्रवाई की और रेलवे साइडिंग से चोरी गई सामग्री की त्वरित बरामदगी करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय चोरों और असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया है।
पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई से यह स्पष्ट संदेश गया है कि अब थाना पसान क्षेत्र में अपराधियों के लिए कोई नरमी नहीं होगी और कानून से बच निकलना आसान नहीं रहेगा।
स्थानीय लोगों में बढ़ा भरोसा
स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों एवं निर्माण एजेंसियों ने पुलिस की इस कार्रवाई का स्वागत किया है। लोगों का कहना है कि नए थाना प्रभारी के आने से क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता साफ दिखाई देने लगी है और इससे अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगेगा।
आगे भी जारी रहेगी सख्त कार्रवाई
पुलिस सूत्रों के अनुसार थाना प्रभारी चंद्रपाल खांडे द्वारा क्षेत्र में चोरी, अवैध गतिविधियों एवं असामाजिक तत्वों पर लगातार नजर रखी जा रही है और आने वाले समय में भी ऐसे तत्वों के खिलाफ कठोर एवं निरंतर कार्रवाई की जाएगी।
Ritesh Gupta
Author: Ritesh Gupta

Professional JournalisT

और पढ़ें

मरवाही! जंगल नहीं, सिस्टम बिक रहा! वन रक्षक से रेंजर तक तस्करी–वसूली का संगठित सिंडिकेट, सरकारी गाड़ी में चलता रहा जंगल लूट का खेल; रेंजर मुकेश साहू पर लाखों की वसूली का आरोप—ड्राइवर के खाते में पैसा ट्रांसफर होते ही पूरा सिस्टम बेनकाब__

मरवाही! जंगल नहीं, सिस्टम बिक रहा! वन रक्षक से रेंजर तक तस्करी–वसूली का संगठित सिंडिकेट, सरकारी गाड़ी में चलता रहा जंगल लूट का खेल; रेंजर मुकेश साहू पर लाखों की वसूली का आरोप—ड्राइवर के खाते में पैसा ट्रांसफर होते ही पूरा सिस्टम बेनकाब__