Search
Close this search box.

कटघोरा थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी ने शहीद विनोद भरिया को दी श्रद्धांजलि, शहीद के घर जाकर दीपावली की दी शुभकामनाएं

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

कोरबा/कटघोरा। दीपावली के शुभ अवसर पर कटघोरा थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी ने छोटकी छुरी में शहीद विनोद भारिया के तैलचित्र पर माल्यार्पण कर कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने शहीद के परिवारजनों से भेंट कर उन्हें दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी व उपहार तथा मिठाई भेंट किए।

थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी के साथ एस आई शिव कुमार कोसरिया तिवारी, आरक्षक भुवनेश्वर आदिले , देवांगन, जनपद अध्यक्ष झूल बाई कवर पूर्व जनपद उपाध्यक्ष गोविंद सिंह एवं ग्रामीण जन उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर शहीद विनोद भारिया के बलिदान को नमन करते हुए कहा कि उनके त्याग और साहस को सदैव याद किया जाएगा।

इस अवसर पर धर्म नारायण तिवारी ने कहा कि शहीद विनोद भारिया 2/11/2007 को शहीद हुए थे इस हम सभी सदेव याद करेंगे और आगे कहा की स्वेच्छा से अपना जीवन बलिदान कर देता है या मृत्युदंड सहता है। यह शब्द गवाह के मूल अर्थ से भी जुड़ा है, खासकर धार्मिक संदर्भों में जहाँ व्यक्ति अपने धर्म की सच्चाई के लिए “गवाही” देता हुआ मारा जाता है। यह एक ऐसा सम्मानजनक पद है जो संघर्ष या बलिदान में जान गंवाने वाले लोगों के लिए प्रयोग किया जाता है।

Saket Verma
Author: Saket Verma

A professional journalist

और पढ़ें